Up weather Update: घना कोहरा, पछुआ हवाओं की वापसी, अगले 48 घंटों में 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, सर्दी होगी और तेज

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे अगले 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

up weather

up weather

UP Me Aaj Ka Mousam: उत्तर प्रदेश के ऊपर से गुजर रहा पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को कमजोर पड़ जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसके कमजोर होते ही हवा की दिशा बदलकर फिर से पछुआ हो जाएगी। यह हवा पहाड़ी और बर्फीले इलाकों से होकर आएगी, जिससे प्रदेश के मौसम में ठंडक और बढ़ेगी। आने वाले 48 घंटों के दौरान दिन और रात दोनों के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। UP Cold Wave

यह भी पढ़ें: Nitin Nabin BJP Working President: कौन हैं नितिन नबीन जिन्हें बीजेपी ने बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जानें उनके बारे में सबकुछ

न्यूनतम तापमान पहले ही 10 डिग्री से नीचे

प्रदेश में न्यूनतम तापमान हाल के दिनों में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है। हालांकि हवा में नमी बढ़ने के कारण पिछले दो दिनों से यह करीब 10.5 डिग्री पर बना हुआ है। रविवार को भी यही स्थिति रही। नमी के चलते ठंड के असर में थोड़ी राहत जरूर दिखी, लेकिन अब पछुआ हवाओं के चलते फिर से ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। uttar pradesh weather 

यह भी पढ़ें:Hamirpur Road Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, एक ही घर के 3 बेटों की मौत, उसमें एक भतीजा भी था, सभी मां की अस्थियां ले जा रहे थे

धुंध और कोहरे से दिन का तापमान भी प्रभावित

दिन के समय हल्की धुंध और कोहरे की वजह से अधिकतम तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो पाई। रविवार को अधिकतम तापमान करीब 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा में नमी अधिक रही, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट कुछ समय के लिए थमी रही।

यह भी पढ़ें: UP New BJP President: पंकज चौधरी यूपी BJP के नए अध्यक्ष, पीयूष गोयल ने किया ऐलान, सीएम योगी भी रहे मौजूद

कड़ाके की सर्दी में क्यों हो रही देरी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस सीजन कड़ाके की सर्दी आने में देरी हो रही है। इसकी दो बड़ी वजहें हैं। पहली, बार-बार सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ और दूसरी, बढ़ता प्रदूषण। प्रदूषण की परत तापमान को तेजी से गिरने से रोक रही है। आमतौर पर मध्य दिसंबर तक जिस तरह की सर्दी पड़ती है, फिलहाल तापमान उससे 2 से 3 डिग्री ज्यादा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें - UP PCS Transfer: यूपी में 4 पीसीएस अफसरों के तबादले, पूनम निगम को UPPSC की उप-सचिव की कमान

घने कोहरे का अलर्ट, सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। UP Cold Wave Alert  खासकर सोमवार की सुबह और देर रात को कोहरा बेहद घना हो सकता है। ऐसे में हाईवे और अंदरूनी सड़कों पर सफर करना जोखिम भरा हो सकता है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि पीली लाइट का इस्तेमाल करें, रिफ्लेक्टर लगवाएं और कोहरा ज्यादा होने पर ड्राइविंग से बचें मंगलवार तक उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना है। इससे ठंड और बढ़ेगी, हालांकि तापमान में गिरावट 3 डिग्री से ज्यादा नहीं होगी। वजह यह है कि तापमान पहले से ही काफी नीचे चल रहा है। आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article