/bansal-news/media/media_files/2025/12/13/up-weather-update-eastern-up-dense-fog-orange-alert-imd-gorakhpur-basti-hindi-news-zxc-2025-12-13-08-03-13.jpg)
UP Weather Update: यूपी में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ती ठंड के साथ ही घना कोहरा (UP Fog Alert) भी छाने लगा है। शुक्रवार रात से कोहरे का असर दिखाई देनें लगा है। जो की शनिवार सुबह तक जारी रहेगा। पूर्वी यूपी और तराई क्षेत्र में घने कोहरे की चादर को देखते हुए IMD ने 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट खासकर तराई और पूर्वांचल के इलाकों के लिए जारी किया गया है। uttar pradesh weather today
16 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/13/up-weather-2025-12-13-08-16-31.jpeg)
दिन में हल्की धूप से आराम मिलता है लेकिन रात-सुबह की ठंड और कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। IMD ने फिलहाल ठंड को लेकर कोई औपचारिक अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन 16 दिसंबर तक घने से भारी घने कोहरे (Dense Fog in UP) की संभावना जताई है। इसके बाद अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। पूर्वी यूपी में भी कई स्थानों पर घना और बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। UP Weather news
ये भी पढ़ें - Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, मनरेगा का बदला नाम, अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’ किया गया
घना से बहुत घना कोहरा
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/13/up-weather-2-2025-12-13-08-16-42.jpeg)
शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में Dense Fog in UP का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार: पूर्वी यूपी के जिले: आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर। तराई और मध्य यूपी: महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, अंबेडकर नगर। पश्चिमी यूपी और अन्य जिले: बरेली, पीलीभीत, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, संभल
इसके अलावा रामपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर और बदायूं समेत आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छाने की संभावना है। up mein aaj ka mausam
ऑरेंज के बाद येलो अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में घने कोहरे का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। इसी कारण अगले 2–3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उसके बाद 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि निम्न क्षोभमंडलीय स्थिरता के चलते पूर्वांचल के उत्तरी जिलों और पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्रों में कोहरे की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं होगा।
न्यूनतम तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी
हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय होने वाले संभावित पश्चिमी विक्षोभ, प्रदेश में पुरवा हवाओं और आंशिक बादलों की मौजूदगी के कारण अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
इसके बावजूद कई जिलों में Dense to Very Dense Fog की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
कोहरे से यातायात प्रभावित
शुक्रवार सुबह बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, कुशीनगर, बलिया और बस्ती में बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया था। वहीं मुरादाबाद और आजमगढ़ में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us