/bansal-news/media/media_files/2026/01/25/up-weather-update-agra-lucknow-temperature-drop-imd-alert-rain-27-january-hindi-news-zxc-2026-01-25-08-37-30.jpg)
UP Weather Update: यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) ने प्रदेश के अधिक्तर हिस्सों में गिराया पारा। आगरा, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाएं चली जिससे ठंड और गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 27 जनवरी से बारिश (UP rain alert) और गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। Cold Wave Update
तेज हवाओं से गिरी तापमान की सुई
2 DAY'S WEATHER FORECAST AND WARNINGS OF UTTAR PRADESH DATED 24.01.2026 pic.twitter.com/8dl4rFrsSJ
— मौसम केंद्र, लखनऊ - IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) January 24, 2026
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और तेज हवाओं के असर से शनिवार को आगरा और आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह हवा 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। ठंडी हवाओं की वजह से हल्की से मध्यम ठंड का एहसास हुआ। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। UP Cold Wave
शाम होते ही बढ़ी ठंड और गलन
शनिवार को शाम ढलते ही ठंड का असर बढ़ा। अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस था।
27 जनवरी से बारिश के आसार
मौसम विज्ञानी मों. दानिश के बताया कि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 जनवरी को कई इलाकों में बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
लखनऊ और आसपास के जिलों का हाल
उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान दिनांक 24-01-2026 pic.twitter.com/nBJwDfJL8K
— मौसम केंद्र, लखनऊ - IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) January 24, 2026
अयोध्या में रविवार को हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम विभाग के अनुसार कहीं-कहीं तेज हवा और गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सुल्तानपुर में भी बदली और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
हरदोई में रविवार और सोमवार को आसमान साफ रहेगा। बलरामपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। हवा की रफ्तार अधिकतम 20 और न्यूनतम 11 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। कोहरे के बाद घूप निकलेगी और नमी बढ़ने के संकेत हैं।
ये भी पढ़ें - 2026 Bajaj Pulsar 125: बजाज पल्सर 125 नए LED फीचर्स के साथ लॉन्च, लुक और स्टाइल में बड़ा अपडेट, कीमत 89,910 से शुरू
कानपुर में बारिश से ठंड की वापसी
कानपुर में रात के समय हुई बारिश ने ठंड को फिर से बढ़ा दिया है। शनिवार सुबह से ही मौसम सर्द और गलन भरा बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 जनवरी के बीच 10 से 15 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।
आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
25 और 26 जनवरी को कई संभागों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है, हालांकि कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है। 27 और 28 जनवरी को मेघगर्जन, वज्रपात (Lightning) और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। 29 और 30 जनवरी को मौसम के फिर से शुष्क रहने के आसार जताए गए हैं।
ये भी पढ़ें - Breaking News Live Update 25 January: अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में अज्ञात लोगों ने की घुसने की कोशिश
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us