/bansal-news/media/media_files/2026/01/16/up-weather-update-16-january-lucknow-coldest-night-dense-fog-rain-alert-imd-forecast-hindi-zxc-1-2026-01-16-09-33-16.jpg)
UP Weather Update: उत्तर प्रदश में ठंज का असर लगातार जारी है। लखनऊ में गुरुवार को सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। लखनऊ में दिन का पारा 20.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ तो न्यूनतम तापमान 5य5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घने कोहरे और हल्की बारिश की अलर्ट जारी किया है।
रात का तापमान 5.5 डिग्री तक गिरा
उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान दिनांक 15-01-2026 pic.twitter.com/7MN4HWZeUt
— मौसम केंद्र, लखनऊ - IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) January 15, 2026
लखनऊ में पिछले एक हफ्ते से अच्छी धूप खिल रही है जिससे दिन में ठंड से रुछ राहत मिल जाती है। हालांकि रात में शीतलहर का असर बना हुआ है। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही हैं। dense fog alert Uttar Pradesh
प्रदेश में हरदोई सबसे ठंडा जिला
प्रदेश में गुरुवार को हरदोई में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। सीजन में पहली रात का न्यूनतम तापमान गिर कर 3 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा फुर्सतगंज में 3.4 डिग्री, बरेली में 3.5 डिग्री, कानपुर नगर में 3.8 डिग्री और अलीगढ़ व अयोध्या में चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। IMD weather forecast UP
शीतलहर के असर में धीरे-धीरे आएगी कमी
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शक्रवार को लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतक जिले में शीतलहर का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा। दिन के तापमान में 3 -4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी जिससे ठंड से राहत मिलेगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने शनिवार से सोमवार तक लखनऊ में सुबह के समय घने कोहरे की संभावना है। कुछ इलाकों घने कोहरे की वजह से विजडिबिलिटी कम रहेगी लेकिन 11 बजे के बाद धूप निकलने से कोहरे का असर कम होगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के क सक्रीय होने से प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ छिटपुट बारिश होने का पूर्वानुमान है।
ये भी पढ़ें - Hyundai January 2026 Discount: Hyundai कारों पर मेगा ऑफर ! Exter से Verna तक... इन गाड़ियों पर मिल रही है 90 हजार की छूट
16 से 21 जनवरी तक मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 जनवरी 2026 को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 18 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 19 जनवरी को भी पश्चिमी हिस्सों में बहुत हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। 20 और 21 जनवरी को दोनों संभागों में फिर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें - LIC Policy Revival: एलआईसी का बड़ा तोहफा, 2 मार्च तक दोबारा शुरू करें लैप्स पॉलिसी पाएं खास छूट
कोहरे को लेकर सात दिन की चेतावनी
मौसम विभाग ने 15 जनवरी 2026 को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं घना से अत्यंत घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। 16 और 17 जनवरी को भी दोनों संभागों के कुछ स्थानों पर घना से अत्यंत घना कोहरा रहने की संभावना है। 18 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। 19 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी भी कहीं-कहीं घने कोहरे की संभावना बनी हुई है। 20 और 21 जनवरी को दोनों संभागों में मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें - Amazon Republic Day Sale 2026: कम बजट में Apple फोन खरीदने का मौका, इस फोन पर मिल रहा है भारी Discount
ये भी पढ़ें - यूपी में टू व्हीलर खरीदी के बदले नियम: अब डीलर को देने होंगे दो हेलमेट... वरना नहीं होगी डिलीवरी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us