Advertisment

उन्नाव में इंसानियत शर्मसार: किराया न दे पाने पर मकान मालिक ने पति के शव समेत महिला को घर से निकाला

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। किराया न चुका पाने पर एक निर्दयी मकान मालिक ने महिला को उसके पति के शव और सामान के साथ सड़क पर बैठा दिया। 

author-image
anurag dubey
एडिट
unnao

ये घटना के बाद पीड़ित महिला की बाइट है।

Unnao me Mahila Ko Ghar Se Bahar Kiya: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां किराया न चुका पाने के कारण एक मकान मालिक ने महिला को उसके पति के शव और घरेलू सामान के साथ घर से बाहर निकाल दिया। सड़क पर बैठी बेबस महिला का दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। पीड़िता अनीता अपने पति विनोद के साथ किराए के मकान में रहती थीं। लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस परिवार के लिए हालात उस वक्त और मुश्किल हो गए, जब विनोद की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

Advertisment
unnao news
महिला के पति का शव

यह भी पढ़ें:ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर BJP हाईकमान सख्त: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की दो टूक नसीहत, जाति आधारित और नकारात्मक राजनीति से रहें दूर

बीमारी, मौत और बेबसी की कहानी

आर्थिक परेशानियों के बावजूद अनीता ने हार नहीं मानी और किसी तरह अपने पति को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार को विनोद की मौत हो गई। पति की मौत से टूट चुकी अनीता जब शव लेकर घर लौटी, तो उसे उम्मीद थी कि मकान मालिक थोड़ी संवेदना दिखाएगा। लेकिन यहां इंसानियत पूरी तरह हार गई। मकान मालिक ने बकाया किराए का हवाला देते हुए अनीता को पति के शव और घर के सामान के साथ सड़क पर निकाल दिया। बेसहारा महिला सड़क पर बैठकर रोती रही, लेकिन मकान मालिक का दिल नहीं पसीजा। Husband Dead Body on Road

यह भी पढ़ें: यूपी वेदर अपडेट:  26 दिसंबर को यूपी में कोहरे और कड़ाके की ठंड का रहेगी, 45 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, विजिबिलिटी शून्य के करीब

Advertisment
unnao news
घटना के बाद उक्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की है। Photograph: (सोर्स- रिपोर्टर- अनुराज भारती- उन्नाव)

सड़क पर बैठी महिला, देखता रहा सिस्टम

पति का शव पास में रखे सड़क पर बैठी महिला की तस्वीरें और वीडियो इलाके में तेजी से फैल गए। स्थानीय लोगों ने इस घटना को बेहद अमानवीय बताया। कई लोग यह सोचकर सन्न रह गए कि एक इंसान इतना निर्दयी कैसे हो सकता है। हालांकि इस दौरान प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठे, क्योंकि शुरुआती घंटों में किसी तरह की सरकारी मदद मौके पर नहीं पहुंची। unnao news

यह भी पढ़ें: मेरठ में रात के अंधेरे में उतारे दरोगा के कपड़े, पिस्टल छीना, दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, धरी की धरी रह गई दरोगई

Advertisment

पड़ोसी बना फरिश्ता, निभाई इंसानियत

इस अंधेरे वक्त में इंसानियत की एक रोशनी भी दिखाई दी। विनोद और अनीता की कोई संतान नहीं थी। ऐसे में मोहल्ले के ही निवासी संजय सिंह ने आगे बढ़कर मानवता की मिसाल पेश की। संजय सिंह ने न सिर्फ अनीता को ढांढस बंधाया, बल्कि पति विनोद के अंतिम संस्कार की पूरी जिम्मेदारी भी उठाई। उन्होंने पूरे विधि-विधान से कर्मकांड कराया और मुखाग्नि भी दी। मोहल्ले के लोग संजय सिंह के इस निस्वार्थ काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

unnao news Unnao me Mahila Ko Ghar Se Bahar Kiya Husband Dead Body on Road
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें