Advertisment

यूपी पंचायत चुनाव 2026: मतदाता पुनरीक्षण में जुड़े 1.81 करोड़ नए वोटर, 1.41 करोड़ नाम हटे, नई सूची में बढ़े 40 लाख वोटर

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2025 के मतदाता पुनरीक्षण में 1.81 करोड़ नए वोटर जोड़े गए और 1.41 करोड़ नाम हटाए गए। कुल 40.19 लाख मतदाता बढ़े। 1.05 करोड़ युवा पहली बार वोटर बने। 23 दिसंबर को प्रारंभिक और 6 फरवरी को अंतिम सूची जारी होगी।

author-image
Shaurya Verma
up-panchayat-chunav-2025-1 crore 81 lakh new voters list added SIR-updates hindi news zxc

UP Panchayat Election 2026: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की तैयारी तेज होते ही राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान ( UP SIR) के बाद विस्तृत आंकड़े जारी किए गए हैं। आयोग के अनुसार पुनरीक्षित मतदाता सूची में 1,81,96,367 नए नाम जोड़े गए, जबकि 1,41,76,809 अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाए (UP Voter List Revision) गए हैं। इस तरह नई मतदाता सूची में कुल 40,19,558 यानी 3.269% मतदाता बढ़े हैं। यह वृद्धि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियों को मजबूती देगी।

Advertisment

डुप्लीकेट वोटरों के नाम कटे

काटे गए नामों में सबसे बड़ी संख्या डुप्लीकेट मतदाताओं की रही, जिनकी संख्या 53,67,410 बताई गई है। इसके अलावा मृतक, विस्थापित व अन्य अयोग्य मतदाता भी हटाए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि यह पूरा काम e-BLO ऐप के माध्यम से किया गया, जिससे डाटा में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित हुई है।

40 लाख वोटरों के नाम जुड़े

पुनरीक्षण से पहले प्रदेश में पंचायत चुनाव के मतदाताओं की संख्या 12,29,50,052 थी, जो अब बढ़कर 12,69,69,610 हो गई है। आयोग ने बताया कि तराई के जिलों में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई है। Uttar Pradesh Panchayat Voter Update

1.05 करोड़ युवा बनें नए वोटर

यूपी पंचायत चुनाव में युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली है। 18 से 23 वर्ष के कुल 1.05 करोड़ युवा पहली बार वोटर बने, जिनमें 18 वर्ष के 15.71 लाख नए मतदाता शामिल हैं। आयोग ने कहा कि पुनरीक्षण के दौरान युवा वोटरों को प्राथमिकता दी गई।

Advertisment

इन जिलों में बढ़े 1 लाख से ज्यादा मतदाता

जिलाबढ़ोतरी (लाख में)
लखीमपुर खीरी1.80
गोंडा1.62
सिद्धार्थनगर1.61
बहराइच1.29
बलिया1.09
शाहजहांपुर1.07
जौनपुर1.04
अलीगढ़1.00

इन जिलों में मतदाताओं की बढ़ोतरी UP Panchayat Voter List 2025 में सबसे अधिक दर्ज की गई है। 

ये बी पढ़ें - काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 अहम पदों पर बदलाव, प्रोफेसर संदीप पोखरिया नए चीफ प्रॉक्टर नियुक्त

Advertisment

23 दिसंबर को जारी होगी प्रारंभिक सूची

आयोग ने बताया कि 23 दिसंबर को पुनरीक्षित मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। जिन लोगों को नाम कटने या संशोधन को लेकर आपत्ति है, वे निर्धारित समय में दावा-आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। तथ्य सही पाए जाने पर उनका नाम पुनः जोड़ा जाएगा। 6 फरवरी 2025 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। UP New Voters 2026 

ये भी पढ़ें  - उत्तर प्रदेश पुलिस ट्रांसफर: बदायूं में 82 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

यूनिक स्टेट वोटर नंबर से होगी पहचान 

एक महत्वपूर्ण सुधार करते हुए आयोग ने घोषणा की है कि अब हर मतदाता को 9 अंकों का State Voter Number दिया जाएगा, जो उसकी स्थायी पहचान होगा।

Advertisment

इस नंबर से पता चलेगा—

  • मतदाता कौन है

  • किस क्षेत्र का है

  • कब-कब और कहां मतदान किया

  • डुप्लीकेट पहचान रोकी जा सकेगी

जो मतदाता सूची से हट जाएगा, उसका नंबर फ्रीज रहेगा, किसी अन्य को आवंटित नहीं किया जाएगा। नई सूची में शामिल हुए मतदाताओं को भी यह यूनिक वोटर नंबर जारी किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें  - UP Government Jobs 2026: युवाओं को लिए सरकारी नौकरी का मौका ! योगी सरकार इन विभागों में करेगी बंपर भर्ती, पढ़ें पूरी खबर 

Advertisment

ये भी पढ़ें KIA Seltos 2026 Facelift: नया डिजाइन, डुअल-स्क्रीन इंटीरियर... क्या है खास इस बार नई Seltos में? जानें प्राइस और फीचर्स

UP Panchayat Election 2026 UP SIR UP Voter List Revision Uttar Pradesh Panchayat Voter Update UP New Voters 2026
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें