यूपी में होली को लेकर हाई अलर्ट: अस्पतालों में 190 बेड रिजर्व, ओपीडी पर असर; बिजली-पानी और मेट्रो के विशेष इंतजाम

होली पर यूपी में प्रशासन अलर्ट मोड में है। अस्पतालों में 190 बेड आरक्षित किए गए हैं, कई जगह ओपीडी हाफ डे और अगले दिन बंद रहेगी। 108-102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। बिजली-पानी की विशेष व्यवस्था और मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से चलेंगी।

_UP Holi 2026 Alert ambulance service 24 hours metro remain closed till 230 water electricity availability hindi news zxc

UP Holi 2026 Alert: उत्तर प्रदेश सरकार ने होली 2026 को आम जनता के लिए सुगम बनाने के लिए स्वास्थ्य, बिजली, पानी, और परिवहन विभाग  को लेकर कई अहम फैसले लिए हैं। अस्पतालों में 190 बेड आरक्षित किए गए हैं, कई जगह OPD हाफ डे और अगले दिन बंद रहेंगे। 108-103 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। बिजली-पानी की विशेष व्यवस्था और मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी। 

अस्पतालों में विशेष तैयारी

होली में आपात स्थिति से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों में कुल 190 बेड सुरक्षित रखें गए है। बलरामपुर अस्पताल में 50 बेड आरक्षित किए गए हैं। CMS डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी के अनुसार इमरजेंसी में दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है और पैथोलॉजी (Pathology) व रेडियोलॉजी (Radiology) जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।  UP Hospital opd closed  

images

लोकबंधु अस्पताल में 20 बेड सुरक्षित रखें गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि त्वचा, हड्डी, जनरल सर्जरीऔर मेडिसन के डॉक्टरों की ऑन कॉल ड्यूटी लगाई गई है। बीकेटी स्थित राम सागर मिश्र अस्पताल में 30 बेड, ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में 10 बेड, सिविल अस्पताल में 30 बेड. KGMU में 30 बेड और लोहिया संस्थान में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं।  

एम्बुलेंस सेवाएं 24 घंटे रहेंगी सक्रिय

होली के मौके पर 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंचे हाई अलर्ट पर रहेंगी। EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रेसिडेंट टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि 108 एंबुलेंस को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और प्रमुख स्थानों पर तैनात किया जाएगा। प्रदेश में 108 सेवा की 2200 और 102 सेवा की 2270 एंबुलेंस लगाताक संचालित रहेंगी। गर्भवती महिलाओं और दो साल के बच्चों को भी सेवाएं मिलती रहेंगी। Up holi ambulance service 24 hours 

हेल्पलाइन नंबर जारी

आपात स्थिति में लोग संबंधित अस्पतालों के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 

लोकबंधु अस्पताल 0522-2421146, 
सिविल अस्पताल 0522-4027511, 
बलरामपुर अस्पताल 9118455570, 
ठाकुरगंज संयुक्त अस्पताल 9415001754, 
केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर 9453004209
लोहिया संस्थान 0522-6692000 पर सहायता उपलब्ध रहेगी।

ओपीडी टाइमिंग में बदलाव

लखनऊ में ज्यादातर सरकारी अस्पताल में मंगलवार को OPD दोपहर 12 बजे तक हाफ डे रहेगी, जबकि बुधवार को पूरी तरह बंद रहेगी। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। KGMU में मंगलवार को सामान्य दिनों की तरह OPD चलेगी, जबकि बुधवार को छुट्टी रहेगी। लोहिया संस्थान और PGI में नए मरीजों का पंजीकरण नहीं होगा, लेकिन जिन मरीजों की पहले जांच या ऑपरेशन तय है, उन्हें सुविधा मिलेगी।  

ये भी पढ़ें - Breaking News Live Update 3 March: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, डबल डेकर बस ने इको वैन को मारी टक्कर, 6 की मौत

होली पर तीन टाइम जलापूर्ति

जलकल विभाग मे होली पर विशेष जलापूर्ति का घोषणा की है। 4 मार्च को सुबह 5 से 9 बजे, दोपहर 12 से 3 और शाम 5 से 9 बजे तक पानी की आपूर्ति होगी। जरूरत पड़ने पर टैंकर भी लगाए जाएंगे। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि पेयजल से जुड़े सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में तीन शिफ्टों में कर्मचारी तैनात रहेंगे और 24 घंटे शिकायतें सुनी जाएंगी।  

ये भी पढ़ें - America-Israel vs Iran War: अमेरिका ने B-1 बॉम्बर से ईरान के अंदर एयर स्ट्राइक की

बिजली सप्लाई रहेगी बिना कटौती

होली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने हेल्पडेस्क और कंट्रोल रूम बनाया है। जानकीपुरम क्षेत्रीय कार्यालय और पुरनिया उपकेंद्र में शिफ्टवार ड्यूडी लगाई गई है।  उपभोक्ता किसी भी समस्या के लिए मुख्य अभियंता वीपी सिंह (9415901286), अधीक्षण अभियंता गीता आनंद (9453004527) समेत अन्य अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - HPCL Graduate Apprentice Recruitment 2026: HPCL में 250 ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती, एप्लाई करने की ये है लास्ट डेट

मेट्रो सेवाएं दोपहर से शुरू

होली के दिन मेट्रो सेवा दोपहर 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक संचालित होगी। सामान्य दिनों में मेट्रो सुबह 6:30 बजे से चलती है, लेकिन चार मार्च को समय में बदलाव रहेगा। जनसंपर्क विभाग के अनुसार अगले दिन से मेट्रो सेवाएं फिर से सामान्य समय पर चलेंगी। 

ये भी पढ़ें - UP Holi Electricity: होली पर 24 घंटे होगी बिजली सप्लाई, नहीं होगी कटौती, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article