/bansal-news/media/media_files/2026/03/03/whatsapp-image-2026-03-03-10-30-34.jpeg)
Breaking News Live Update 3 March: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 3 मार्च की लेटेस्ट न्यूज...
नोएडा इंडस्ट्रियल एरिया में पार्किंग माफिया पर वसूली के आरोप
/bansal-news/media/post_attachments/16e5f12e-ebc.png)
नोएडा के इंडस्ट्रियल एरिया में पार्किंग माफिया के सक्रिय होने के आरोप सामने आए हैं। ट्रक ड्राइवरों का कहना है कि उनसे जबरन 200 रुपये की एंट्री फीस वसूली जा रही है। उनका दावा है कि बिना पर्ची के उन्हें सेक्टर 63, 58, 62 और 59 में एंट्री नहीं दी जाती। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे सेक्टर 63A का बताया जा रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पार्किंग ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों की कथित साठगांठ पर भी सवाल उठने लगे हैं।
- Mar 03, 2026 12:35 IST
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ईरानी नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल माजिद हकीम इलाही से मुलाक़ात की
#WATCH | Delhi: Congress MP Imran Masood meets with Dr Abdul Majid Hakeem Ilahi, representative of the late Supreme Leader of the Islamic Republic of Iran, Ayatollah Seyyed Ali Khamenei pic.twitter.com/zOBpsadqWK
— ANI (@ANI) March 3, 2026दिल्ली में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भारत में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल माजिद हकीम इलाही संग बैठक की। इस मुलाकात का उद्देश्य ईरान-इजरायल संघर्ष और हालिया तनाव के बीच आपसी संवाद और स्थिति की गंभीरता पर विचार-विमर्श करना बताया गया।
- Mar 03, 2026 12:18 IST
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु भारत वापस लौटीं, बोलीं- घर आकर बहुत खुश हूं
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/03/srmn95vg_pv-sindhu_625x300_03_march_26-2026-03-03-12-17-32.webp)
Back home in Bangalore and safe 🙏
— Pvsindhu (@Pvsindhu1) March 3, 2026
The last few days have been intense and uncertain, but I’m truly grateful to be back to my house. A heartfelt thank you to the incredible ground teams, Dubai authorities, airport staff, immigration, and every single person who stepped up and…ईरान-इजरायल युद्ध के चलते पिछले कुछ दिनों से दुबई में रुकीं ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु अब भारत लौट आई हैं। वह विशेष उड़ान (स्पेशल फ्लाइट) के जरिए सुरक्षित देश पहुंचीं।
- Mar 03, 2026 10:46 IST
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, डबल डेकर बस ने इको वैन को मारी टक्कर, 6 की मौत
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/03/hathras-accident-familys-1772508255909-2026-03-03-10-46-32.jpg)
उत्तर प्रदेश में 3 मार्च तड़के करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। बताया जा रहा है कि, Yamuna Expressway पर एक निजी डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से छह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
- Mar 03, 2026 10:44 IST
राजौरी में ‘PIA’ लिखा विमान आकार का गुब्बारा मिला, पुलिस ने कब्जे में लिया
Jammu and Kashmir | An aircraft-shaped balloon with 'PIA' written on it was found in the area under Police Post Teryath, Rajouri district. The police team took the object into possession. No electrical or electronic components were found affixed: Rajouri Police
— ANI (@ANI) March 3, 2026
(Source: Rajouri… pic.twitter.com/SEYKxywDo2
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us