Advertisment

HPCL Graduate Apprentice Recruitment 2026: HPCL में 250 ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती, एप्लाई करने की ये है लास्ट डेट

एचपीसीएल भर्ती 2026 के तहत मुंबई और विशाखापत्तनम रिफाइनरी में 250 ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

author-image
Shaurya Verma
HPCL Graduate Apprentice Recruitment 2026 250 vacancies apply online hindi news zxc

HPCL Graduate Apprentice Recruitment 2026:  HPCL ने साल 2026 के लिए ग्रैजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (Graduate Apprentice Trainee- GAT) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 फरवरी से 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

Advertisment

भर्ती का पूरा विवरण

HPCL (Hindustan Petroleum Corporation Limited) की ऱिफाइनरी डिवीजन ने मुंबई और विशाखापत्तनम रिफाइनरी में ग्रैजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 250 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इनमें 120 पदों पर मुंबई रिफाइनरी और 130 पदों पर विशाखापत्तनम रिफाइनरी के लिए निर्धारित किए गए हैं। ये भर्ती विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं में की जाएगी, जिनमें केमिकल, सिविल, मैकेनिकल,  इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, कंप्यूटर साइंस और आईटी शामिल हैं। HPCL Recruitment 2026 

आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू 

आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 10 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट hpcl.co.in और jobs.hpcl.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया मेरिट प्रतिशत (Merit Percentage) के आधार पर की जाएगी, जो निर्धारित पात्रता मानदंड के अनुसार तय होगा।

योग्यता और पात्रता मानदंड

इस भर्ती के लिए एप्लाई करने वाले कैंडीडेट का संबंधित विषय में इंजिनियरिंग ग्रैजुएट होना अनिवार्य हैं। सामान्य वर्ग और OBC-NC अभ्यर्थियों के लिए सभी सेमेस्टर या सालों में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक जरूरी है, जबकि SC, ST, और दिव्यांग वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ये सुनिश्चित करना होगा कि वह सभी एकेडमिक शर्तों को पूरा करता हो। 

Advertisment

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

कैंडीडेट्स पहले आधिकारिक वेबसाइट jobs.hpcl.co.in पर जाएं 
पहले से रजिस्टर्ड है तो ठीक नहीं तो Sign up करें 
पंजीकरण के दौरान नाम, नंबर, और ईमेल आईडी दर्ज करें 
इसके बाद login credentials जारी किए जाएंगे
log in कर सभी जानकारिया भरे 
इंजिनियरिंग ब्रांच का सेलेक्शन करें 
फिर validate बटन प्रेस करें और Save & Next बटन दबा आगे बढ़ें 

इसके बाद उम्मीदवार को पत्राचार और स्थायी पता भरना होगा, प्रशिक्षण पद (Training Position) का चयन करना होगा और अपनी शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी। पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (Signature) अपलोड करना अनिवार्य होगा। अंतिम सबमिशन (Final Submission) से पहले आवेदन पत्र का प्रीव्यू (Preview) देखना जरूरी है।

महत्वपूर्ण तिथियां और आधिकारिक जानकारी

एचपीसीएल ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक चलेगी। कुल 250 पदों पर भर्ती की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट hpcl.co.in पर उम्मीदवार विस्तृत नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक देख सकते हैं। यह भर्ती इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी (Public Sector Company) में प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें - Holi 2026 Special Train: होली 2026 पर यूपी से 6 स्पेशल ट्रेनें शुरू, लखनऊ मंडल ने जारी किया पूरा टाइमटेबल

HPCL Recruitment 2026 HPCL Graduate Apprentice Recruitment 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें