Advertisment

Rashid Naseem Dubai Arrest: शाइन सिटी घोटाले का आरोपी राशिद नसीम दुबई से गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी हजार करोड़ की ठगी

शाइन सिटी घोटाले के आरोपी राशिद नसीम को दुबई पुलिस ने ईडी और ईओडब्ल्यू के अनुरोध पर गिरफ्तार किया। उस पर 800 से 1000 करोड़ रुपये की ठगी और 554 एफआईआर दर्ज होने का आरोप है। 2019 में फरार होने के बाद अब प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू होगी।

author-image
Shaurya Verma
Rashid Naseem Shine City Scam Arrest Dubai ED EOW operation hindi news zxc

Rashid Naseem Dubai Arrest: शाइन सिटी घोटाले का मुख्य आरोपी राशिद नसीम की दुबई में गिरफ्तारी हुई है। राशिद को दुबई पुलिस ने ED और EOW के अनुरोध पर गिरफ्तार कर लिया है। राशिद नसीम ने निवेश के नाम पर लोगों से 800 से 1000 करोड़ की ठगी की है। इस मामले में राशिद के ऊपर 554 FIR दर्ज है। साल 20219 में राशिद देश छोड़कर भागा था।

Advertisment

दुबई से गिरफ्तार महाठग

शाइन सिटी ग्रुप के प्रमोटर राशिद नसीम को ईडी के अनुरोध पर दुबई में गिरफ्तार किया गया। राशिद नसीम निवेश के नाम पर यूपी समेत कई राज्यों से सैकड़ों करोड़ रुपए ठग कर दुबई भाग गया था। आरोप  है कि राशिद ने निवेश के नाम पर लोगों से 800 से 10000 करोड़ रुपए की ठगी की है।  

50 हजार का ईनाम

राशिद नसीम ने लुभावने रिटर्न का वादा कर लोगों से पैसा वसूला। फिर 2019 में राशिद नसीम देश छोड़कर दुबई फरार हो गया था। ईडी-ईओडब्ल्यू के के प्रत्यर्पण के अनुरोध पर दुबई पुलिस ने उसे पकड़ लिया। लखनऊ की विशेष अदालत ने अप्रैल 2025 में राशिद को भगोड़ा घोषित किया था। राशिद की प्रयागराज, लखनऊ समेत तमाम जिलों में अवैध संपत्तियों जब्त हो चुकी है। महाठग राशिद नसीम पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। ED ask dubai police arrest    

ये खबर भी पढ़ें -  March Bank Holiday 2026: आज ही निपटा लें लेन देन संबंधी काम, कल से लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें मार्च के महीने में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Advertisment

करीबी की मथुरा से हुई थी गिरफ्तारी

लखनऊ में शाइन सिटी समूह के भगोड़े संचालक राशिद नसीम के करीबी तेज नाराय़ण शुक्ला को EOW ने जुलाई 2025 में मथुरा से गिरफ्तार किया था। उस पर 25 हजर रुपए का इनाम था। वह वृंदावन में रियल एस्टेट की कंपनी चला रहा था। पूछताछ के दौरान तेज नारायण ने बताया कि राशिद दुबई से बैठकर कोलकाता में कंपनी चला रहा था। तेज नाराय़ण पर निवेशकों से 3 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप था। 

ये खबर भी पढ़ें -  WhatsApp SIM Binding Rule: व्हाट्सएप 1 मार्च से बिना सिम के नहीं चलेगा, कंप्यूटर से 6 घंटे में होगा लॉगआउट, जानें और क्या बदलेगा

ये खबर भी पढ़ें -  Bijnor News: SP सांसद रुचि वीरा पर ट्रस्ट की जमीन कब्जा करने का आरोप, निर्माण रुकवाकर DM ने दिए जांच के आदेश

Advertisment
Rashid Naseem Dubai Arrest: Rashid Naseem Shine City Scam Arrest Dubai ED ask dubai police arrest
Advertisment
चैनल से जुड़ें