Advertisment

March Bank Holiday 2026: आज ही निपटा लें लेन देन संबंधी काम, कल से लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें मार्च के महीने में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

author-image
Preeti Dwivedi
March Bank Holiday 2026

March Bank Holiday Closed 2026 Full List: एक दिन बाद मार्च का महीना शुरू होने वाला है। इसकी शुरुआत होगी रंगों के त्योहार होली के साथ, ऐसे में यदि आप भी बैंक के लेन देन संबंधी कोई काम करना चाहते हैं तो आपको बता दें कल यानी 28 फरवरी से देश में पांच दिन के लिए लगातार बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें इसे लेकर RBI ने बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है . 

Advertisment

हालांकि ये छुट्टियां राज्यों के हिसाब से भी तय की गई हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि होली के अलावा मार्च में कब-कब बैंक बंद रहेंगे तो देखें मार्च बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट। 

हफ्ते में साप्ताहिक छुट्टियां 

बैंक द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार महीने के दूसरे शविार को 14 मार्च और चौथे शनिवार 28 मार्च को बैंक बंद रहेगा। इसके अलााव चार रविवार को बैंकों में अवकाश रहेगा। 

इन त्योहारों पर रहेगी छुट्टी

bank list

3 मार्च मंगलवार:  होली
19 मार्च गुरुवार: गुड़ी पड़वा
20 मार्च शुक्रवार: रानी अवंती बलिदान दिवस
21 मार्च शनिवार: ईदुल फित्र
27 मार्च शुक्रवार: श्रीराम नवमी व्रत
31 मार्च मंगलवार: महावीर स्वामी जयंती

Advertisment

5 रविवार को रहेगी छुट्टी 

मार्च में पांच रविवार आएंगे। जिसमें 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को बैंकों  में अवकाश रहेगा। 

महीने में आएंगे दो लॉन्ग वीकेंड

मार्च के महीने में दो लॉन्ग वीकेंड आएंग। पहला वीकेंड 19 मार्च से 22 मार्च तक रहेगा। जिसमें बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। इसके बाद दूसरा वीकेंड 27 मार्च से 29 मार्च तक रहेगा। 

यह भी पढ़ें: Indian Army Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानिए क्या है प्रोसेस, यह है आखिरी तारीख

Advertisment
march bank holiday 2026 bank holiday
Advertisment
चैनल से जुड़ें