Prayagraj NOC Update: प्रयागराज में मकान निर्माण होगा आसान, नजूल विभाग अब 7 दिन में देगा NOC

प्रयागराज में मकान निर्माण अब आसान हो गया है। नगर निगम के नजूल विभाग ने NOC प्रक्रिया को सरल बनाकर 7 दिन में NOC जारी करने की नई व्यवस्था लागू की है। इससे मानचित्र पास कराने में तेजी आएगी और भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी। 

prayagraj-nazul-department-noc-7-days-house-map-approval hindi news zxc

Prayagraj NOC Update:  प्रयागराज में घर बनाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए नगर निगम ने बड़ी राहत दी है। अब Prayagraj Nagar Nigam NOC पाने के लिए महीनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि निगम का नजूल विभाग (Nazul Department) सिर्फ 7 दिनों के भीतर NOC जारी करेगा। नई व्यवस्था लागू होते ही मकान का मानचित्र पास कराने की प्रक्रिया बेहद आसान और पारदर्शी हो जाएगी।

नई व्यवस्था के तहत अगर तय समय में NOC नहीं जारी होती है, तो संबंधित अधिकारी को लिखित कारण बताना अनिवार्य होगा।

NOC प्रक्रिया अब हुई बेहद सरल

अब तक Prayagraj House Map Approval के लिए लोगों को नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता कार्यालय और कई अन्य विभागों के चक्कर काटने पड़ते थे। Prayagraj Nagar Nigam NOC Process
पहले—

  • फ़ाइल नगर आयुक्त से मुख्य अभियंता दफ्तर

  • फिर अवर/सहायक/अधिशासी अभियंता जांच

  • रिपोर्ट वापस मुख्य अभियंता

  • फिर आयुक्त अनुमोदन

  • अंतिम रूप से नजूल विभाग से NOC जारी

इस जटिल प्रक्रिया में 1 से 1.5 माह तक लग जाता था। सूत्रों के अनुसार, सुविधा शुल्क मिलने पर यही NOC 3–5 दिनों में भी मिल जाती थी। अब सीधे नजूल विभाग दस्तावेज़ जांच करेगा और 7 दिन में NOC जारी करेगा। इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और नागरिकों को वास्तविक राहत मिलेगी। 

ये भी पढ़ें - UP Police Bharti: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, मार्च 2026 में होगा लिखित एग्जाम

देरी पर अधिकारी देंगे जवाब

नई गाइडलाइन के अनुसार—

  • यदि 7 दिनों में NOC जारी नहीं होती

  • तो नजूल विभाग को देरी का लिखित कारण देना होगा

  • इससे जवाबदेही सुनिश्चित होगी और लापरवाही पर रोक लगेगी

नगर आयुक्त साईं तेजा ने यह बदलाव जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लागू किया है। Prayagraj Nagar Nigam Nazul Department 

ये भी पढ़ें - Breaking News Live: गोवा नाइट क्लब में आग की घटना के बाद पुलिस का एक्शन, मैनेजर को किया अरेस्ट

नगर निगम के कर्मचारियों पर लगेगी लगाम

अब तक नागरिकों को Nazul NOC Prayagraj के लिए हफ्तों तक लाइन लगानी पड़ती थी। NOC न मिलने के कारण Prayagraj Development Authority Map Approval में देरी होती थी।

नई व्यवस्था में—

  • कर्मचारियों की मनमानी रुकेगी

  • आम नागरिकों को बिना चक्कर लगाए NOC मिलेगी

  • पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित और तेज होगी

नगर निगम के मुख्य अभियंता ने क्या कहा?

नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने बताया “NOC जारी करने की प्रक्रिया को नगर आयुक्त के निर्देश पर सरल बनाया गया है। अब नजूल विभाग ही दस्तावेजों की जांच कर तय नियमों के अनुसार NOC जारी करेगा। इससे शहरवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।” Allahabad NOC

ये भी पढ़ें - Railway Special Train: इंडिगो संकट में रेलवे बना सहारा, गोरखपुर से मुंबई तक स्पेशल ट्रेन का ऐलान, देखें रूट चार्ट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article