Advertisment

Railway Special Train: इंडिगो संकट में रेलवे बना सहारा, गोरखपुर से मुंबई तक स्पेशल ट्रेन का ऐलान, देखें रूट चार्ट

 इंडिगो की 41 फ्लाइट रद्द होने से लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानी हुई। राहत के लिए रेलवे ने गोरखपुर से मुंबई LTT तक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया। ट्रेन 7 दिसंबर को रवाना होगी और कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

author-image
Shaurya Verma
lucknow-railway-special-train-to-mumbai-route-chart hindi news zxc

Railway Special Train: लखनऊ एयरपोर्ट पर IndiGo Flight Cancellation Crisis का असर शनिवार को भी जारी रहा। अमौसी एयरपोर्ट से इंडिगो की 41 उड़ानें रद्द की गईं, जिससे हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो गईं। हवाई यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे आगे आया और घोषणा की कि मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह कदम यात्रियों को बड़ी राहत देने वाला साबित होगा। indian railway special train

Advertisment

स्पेशल ट्रेन रूट चार्ट: गोरखपुर से मुंबई तक सीधी सुविधा

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05587 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) स्पेशल (Lucknow Mumbai Special train) ट्रेन 7 दिसंबर की रात 11:25 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन बस्ती, गोंडा, गोमतीनगर (सुबह 4:35 बजे), बादशाहनगर (सुबह 5:10 बजे) और ऐशबाग (सुबह 5:55 बजे) होकर मुंबई पहुंचेगी। Lucknow to Mumbai Travel Update 

इसके बाद ट्रेन कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, भुसावल, नासिक, इगतपुरी, कल्याण से होते हुए सुबह 9 बजे LTT पहुंचेगी।

वापसी में 05588 LTT–गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 9 दिसंबर को सुबह 11 बजे LTT से चलेगी और दोपहर में ऐशबाग (1:45 बजे), बादशाहनगर (2:12 बजे) तथा गोमतीनगर (2:55 बजे) पहुंचेगी। रात 8:15 बजे गोरखपुर आगमन होगा। Gorakhpur to Mumbai Special Train

Advertisment

ट्रेन में

  • 4 स्लीपर कोच

  • 8 थर्ड AC

  • 2 सेकंड AC

  • 1 फर्स्ट AC कोच शामिल होंगे।

यह व्यवस्था IndiGo Cancelled Flights Passengers की तत्काल जरूरतों को देखते हुए की गई है।

इंडिगो उड़ान रद्द—1420 यात्रियों ने टिकट रद्द कराए

शनिवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया जब एक ही दिन में 41 IndiGo उड़ानें रद्द हो गईं।

  • 21 उड़ानें लखनऊ आने वाली थीं

  • 20 उड़ानें लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, पटना, बेंगलुरू और हैदराबाद जैसे शहरों के लिए थीं

Advertisment

1420 यात्रियों ने मजबूरी में अपने टिकट रद्द करा दिए। एयरपोर्ट पर हजारों लोग घंटों तक फंसे रहे। 

ये खबर पढ़ें - RBI Repo Rate Cut: रेपो रेट 25 bps घटकर हुआ 5.25%, जानें अब कितनी कम हो जाएगी आपकी EMI

लेट उड़ानों ने बढ़ाई परेशानियां

इंडिगो की दो बड़ी उड़ानें—

  • 6E-2107 (दिल्ली–लखनऊ) को पटना

  • 6E-6350 को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया।

कई अन्य उड़ानें 1 से 3 घंटे की देरी से पहुंचीं, जिनमें मुंबई, बेंगलुरू और दिल्ली रूट की फ्लाइटें शामिल रहीं।

Advertisment

Akasa Air और Air India Flights भी लेटलतीफी का शिकार रहीं, जिससे यात्रियों की नाराजगी और बढ़ी। 

ये खबर पढ़ें - Smriti Palash Wedding Cancel: आगे अपने करियर पर... स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल की शादी टूटी, बोलीं- प्राइवेसी का करें सम्मान

उड़ानें रद्द होने के प्रमुख कारण

इंडिगो के भीतर पायलटों की ड्यूटी संबंधी बदलाव को लेकर DGCA के नए निर्देश सबसे बड़ा कारण बताए जा रहे हैं। इस वजह से कई पायलटों ने ड्यूटी टाइमिंग पर आपत्ति की और उड़ान संचालन बाधित हुआ। देशभर में 1000 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं।

निरस्त की गई प्रमुख उड़ानें (लखनऊ से)

  • 6E-758 : लखनऊ–दिल्ली

  • AI-1824 : लखनऊ–दिल्ली

  • 6E-6222 : लखनऊ–मुंबई

  • 6E-435 : लखनऊ–बेंगलूरू

  • 6E-518 : लखनऊ–चेन्नई

  • 6E-505 : लखनऊ–कोलकाता

  • 6E-146 : लखनऊ–गुवाहाटी

  • 6E-608 : हैदराबाद–लखनऊ और कई अन्य उड़ानें रद्द की गईं। 

ये खबर पढ़ें - IndiGo Crisis Live Update: इंडिगो फ्लाइट संकट पर संसदीय समिति सख्त, एयरलाइंस और DGCA से मांगा जा सकता है जवाब


 

indian railway special train Indigo flight cancellation Lucknow Mumbai Special train Gorakhpur to Mumbai Special Train Lucknow to Mumbai Travel Update
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें