/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/delhi-meerut-namo-bharat-corridor-meerut-metro-inauguration-pm-modi-sarai-kale-khan-modipuam-82-kmlong-hindi-zxc-2026-02-22-11-12-04.jpg)
Delhi Meerut Namo Bharat Corridor: पीएम मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर 30,274 करोड़ की लागत से बना है। ये कॉरिडोर कुल 82 किमी लंबा है। अब दिल्ली से मेरठ का सफर मात्र 55 मिनट में पूरा होगा।
घंटो की ट्रैपिक जाम से मिलेगी मुक्ति
आज से दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की औपचारिक शुरूआत हो चुकी है। लेकिन सरकार इसे 23 फरवरी से आम जनता के लिए पूरी तरह से खोलेगी। इस रैपिड रेल कॉरिडोर की शुरूआत दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन से शुरू होगी और मेरठ के मोदीपुरम डिपो तक कुल 82 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करेगी। इससे मेरठ से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम तक रोज़ाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। बता दे कि अभी तक इस कॉरिडोर का 55 किमी हिस्सा चालू है।
हरी झंडी मिलने के बाद बचे कॉरिडोर पर मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक के 23 किमी और न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक के 5 किमी खंड पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो ट्रेन की शुरूआत हो चुकी है।
30,274 करोड़ रुपये में तैयार हआ कॉरिडोर
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर करीब 82.15 किमी लंबा है जिसमे 70 किमी एलिवेटिड और 12 किमी भूमिगत है। नमो भारत और मेरठ मेट्रो परियोजना लगभग 30,274 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। इससे मेरठ के आसपास रहने वालों को काफी सुविधा मिलेगी। PM Modi Meerut visit
कितना होगा किराया
वर्तमान में रैपिड ट्रेन दिल्ली के अशोक विहार से मेरठ साउथ तक संचालित की जा रही थी। लेकिन अब ये मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक संचालित की जाएगी। इतनी दूरी की यात्रा तय करने के लिए आपको 213 रुपए चुकाने पड़ेंगे।
करीब 23 किलोमीटर लंबे रूट पर चलने वाली मेट्रो का किराया अभी घोषित नहीं किया गया है।
ये 13 स्टेशन है शामिल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/delhi-meerut-namo-bharat-corridor-meerut-metro-inauguration-pm-modi-sarai-kale-khan-modipuam-82-kmlong-hindi-zxc-1-2026-02-22-11-33-23.jpg)
मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक के 23 किमी के हिस्से में मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कालोनी, डोरली, मेरठ उत्तर, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो, कुल 13 स्टेशन होंगे।
यहां नमो भारत ट्रेन और मेट्रो की सुविधा मिलेगी
मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम ऐसे स्टेशन हैं जहां मेट्रो और नमो भारत दोनों की सुविधा मिलेगी। जहां-जहां मेट्रो और रैपिड के स्टॉपेज हैं उन स्टेशनों पर आइलैंड प्लेटफार्म हैं। बीच में रैपिड मिलेगी और साइड में मेट्रो मिलेगी। यह भारत की सबसे तेज (120 किमी/घंटा) चलने वाली मेट्रो होगी।
आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी
आम जनता को नमो भारत ट्रेन की सवारी का मौका 23 फरवरी से उपलब्ध होगा। हालांकि अभी एनसीआरटीसी अधिकारियों ने इस पर स्पष्ट स्थिति साफ नहीं की है। शताब्दीनगर से मोहिउद्दीनपुर के बीच गेल गैस के सीएनजी स्टेशन और मोहिउद्दीनपुर से परतापुर के बीच सभी पेट्रोल पंप शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे। Meerut Metro inauguration
ये भी पढ़ें - India US Tariff Update: भारत पर टैरिफ को लेकर स्थिति साफ, अब 18 नहीं सिर्फ 10 फीसदी शुल्क लगाएगा अमेरिका
गाजियाबाद, मेरठ से बागपत जैसे शहर जुड़ेंगे
दिल्ली–मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर राजनीतिक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है। गाजियाबाद, मेरठ और बागपत अब सीधे दिल्ली से जुड़ जाएंगे। अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और इन तीनों जिलों में कुल मिलाकर करीब 15 विधानसभा सीटें हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। बीते लोकसभा चुनाव में पार्टी को पश्चिम यूपी में नुकसान हुआ था। ऐसे में पार्टी की निगाहें दोबारा यहां अपना दबादबा बनाने की है।
ये भी पढ़ें - Pakistan Airstrike Afghanistan: अफगान सीमा पर पाक की एयरस्ट्राइक, टीटीपी कैंप को बनाया निशाना, 19 लोगों की मौत
कार्यक्रम में कौन-कौन रहा मौजूद
नमो भारत और मेरठ मेट्रो के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मौजूद रहे।
मेट्रो की डिटेल्स जानने के लिए और टिकट बुक करने के लिए क्लिक करें
प्रीमियम और स्टैंडर्ड कोच की खास सुविधाएं
नमों भारत ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए प्रीमियम और स्टैंडर्ड दोनों तरह के कोच उपलब्ध कराए हैं। प्रीमियम कोच में फायर एक्सटिंग्विशर, प्लग-इन और USB चार्जिंग पॉइंट लग्जरी सीटें मैगजीन और कोच स्टैंड के साछ लगेज रखने के लिए बेहतक व्यवस्था की गई है। कोच में डिस्प्ले स्क्रीन लगी है, जिस पर ट्रेन की स्पीड और अगले स्टेशन की जानकारी दिखाएगा। इसके अलावा प्रीमियम कोच में रिफ्रेशमेंट के लिए वेंडिंग मशीन भी उपलब्ध है। जबकि स्टैंडर्ड कोच में यह सुविधा नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें - अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण मामला: प्रयागराज POCSO कोर्ट का आदेश; शंकराचार्य के खिलाफ होगा मुकदमा
नमो भारत ट्रेन की रफ्तार
नमो भारत ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है लेकिन इसका नियमित संचालन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से किया जाएगा। नमो भारत ट्रेन में कुल 6 कोच होंगे जो कि पूरी तरह से एयर कंडीशन्ड होंगे। साथ देश में पहली बार एक ही ट्रेक पर सेमी हाई -स्पीड नमों भारत ट्रेन और मेट्रों का संचालन किया जाएगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us