Advertisment

Bijnor Blackmail Case: रेस्टोरेंट में आने वाले युवक युवतियों की बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था ब्लैकमेल

(रिपोर्ट-प्रदीप कौशिक) बिजनौर के जजी चौराहे के पास स्थित रेस्तरां में युवक-युवतियों के अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है। हंगामे के बाद पुलिस ने कर्मचारी के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो मिलने पर मुकदमा दर्ज कर डीवीआर जब्त कर जांच शुरू की।

author-image
Shaurya Verma
bijnor-restaurant-obscene-video-blackmail-case hindi zxc

Bijnor Blackmail Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर के एक फास्ट फूड एंड रेस्तरां में आने वाले युवक-युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने मामला सामने आया है। हंगामे और जांच के बाद पुलिस ने रेस्तरां के एक कर्मचारी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Advertisment

रेस्तरां में हंगामे के बाद खुला मामला

यह पूरा मामला बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के जजी चौराहे के पास स्थित एक फास्ट फूड एंड रेस्तरां से जुड़ा है। रेस्तरां की मालकिन एक महिला वकील बताई जा रही हैं। बुधवार को कुछ स्थानीय लोगों को सूचना मिली कि रेस्तरां में आने वाले प्रेमी युगलों के गुप्त रूप से वीडियो बनाए जा रहे हैं। इसके बाद लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि कर्मचारियों द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर बाद में ब्लैकमेल किया जाता है। 

कर्मचारी के मोबाइल से मिले आपत्तिजनक वीडियो

हंगामे के दौरान मौजूद लोगों ने रेस्तरां के एक कर्मचारी का मोबाईल फोन कब्जे में लेकर जांच की तो बड़ी संख्या में अश्लील वीडियो और फोटो मिलने का दावा किया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिटी सीओ (City CO) संग्राम सिंह और शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। 

ये भी पढ़ें - UPSSSC Recruitment 2026: भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, शार्टलिस्ट कैंडीडेट कर सकेंगे ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन

Advertisment

स्पाई कैमरे की जांच, डीवीआर जब्त

पुलिस ने रेस्तरां की गहन जांच की। हालांकि जांच के दौरान कोई स्पाई कैमरा बरामद नहीं हुआ, लेकिन एहतियात के तौर पर रेस्तरां का DVR पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि DVR और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की टेक्निकल जांच कराई जा रही है, ताकि ये स्पष्ट हो सके कि वीडियों किस तरह रिकॉर्ड किए गए।  

ये भी पढ़ें - Maruti Suzuki Victoris Discount: लॉन्च के बाद विक्टोरिस पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, 50 हजार तक मिलेगा फायदा

कर्मचारी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जांच के बाद सिविल लाइन चौकी प्रभारी कुलवीर सिंह की तहरीर पर शहर कोतवाली में कर्मचारी सतेंद्र कुमार और अन्य स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि दर्ज केस के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है और कानूनी कार्रवाई प्रचलित है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisment

ये भी पढ़ें -  Allahabad High Court: बिना ठोस सबूत के पति पर अवैध संबंध का आरोप लगाना वैवाहिक क्रूरता...

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसा: घने कोहरे की वजह से पलटा टेंपो, तीन बच्चों समेत चार की मौत, 5 घायल

Bijnor restuarant obscene video blackmail Bijnor restaurant blackmail case Bijnor Blackmail Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें