Advertisment

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसा: घने कोहरे की वजह से पलटा टेंपो, तीन बच्चों समेत चार की मौत, 5 घायल

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में घने कोहरे के कारण टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन मासूम बच्चों और चालक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी यात्री धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

author-image
Shaurya Verma
lakhimpur Kheri Accident tempo overturned 4 dead 6 injured including 3 children hindi zxc

Lakhimpur Kheri Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खेरी के धौरहरा क्षेत्र में शनिवार, 7 फरवरी की रात को एक टेंपो अनियंत्रित हो कर पलट गया। टेंपों के पलटने से तीन बच्चों समेत चालक की मौत हो  गई। इस हादसे में 5 लोग घायल भी हो गए। हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है।  

Advertisment

अनियंत्रित हो कर पलटा टेंपो 

मामला लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र का है जहां शनिवार देर रात बसंतापुर पुलिया के समीप सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि टेंपों चालक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हाज,े में 5 और लोग भी घायल हुए जिनका इलाज चल रहा है।

धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे

धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो कर सभी लोग रात करीब 12:45 बजे धौरहरा से टेपों से अपने गांव ऊंचगांव वापस लौट रहे थे। रात के समय कोहरा ज्यादा होने के कारण टेंपो बसंतापुर पुलिया के पास पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया और सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा में भर्ती कराया गया।    lakhimpur kheri mein tempo palta

ये भी पढ़ें - Allahabad High Court: बिना ठोस सबूत के पति पर अवैध संबंध का आरोप लगाना वैवाहिक क्रूरता...

Advertisment

इन बच्चों की हुई मौत 

CHC में डॉक्टरों ने खुशबू (12 वर्ष), अबू तालिब (5 वर्ष) और अजरा (2 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। घायलों में शामिल किस्मतुन (45 वर्ष), साकिया (20 वर्ष), सादिया (22 वर्ष), निदा (10 वर्ष), अकील (18 वर्ष) के साथ टेंपो चालक जीशान (30) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय लखीमपुर खीरी रेफर कर दिया गया, जहां जीशान की भी मौत हो गई। Fog Road Accident 

ये भी पढ़ें - Maruti Suzuki Victoris Discount: लॉन्च के बाद विक्टोरिस पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, 50 हजार तक मिलेगा फायदा

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच शुरू कर दी है।  Tempo Accident Uttar Pradesh

Advertisment

ये भी पढ़ें -  RRB Group D Recruitment 2026: 21,997 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें एलिजिबिलिटी, फीस और चयन प्रक्रिया

ये भी पढ़ें - UPSSSC Recruitment 2026: भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, शार्टलिस्ट कैंडीडेट कर सकेंगे ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन

lakhimpur kheri mein tempo palta Tempo Accident Uttar Pradesh Fog Road Accident lakhimpur kheri accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें