Advertisment

UP Weather Update: यूपी में आने वाले दिनों में कोहरा और तेज हवाएं बढ़ाएंगी पारा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कोहरा, बारिश और गरज-चमक की संभावना है। 30 जनवरी को घना कोहरा छाएगा, जबकि 1-2 फरवरी को पश्चिमी से पूर्वी यूपी तक बारिश मौसम का मिजाज बदलेगी।

author-image
Shaurya Verma
up-weather-update-dense fog-alert rain-forecast 1 and 2 Febraury-january-2026 hindi news zxc

UP Weather Update: प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ले लिया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में कोहरा, बारिश और तेज हवाओं के कारण ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की है।  UP Fog Alert

Advertisment

पूर्वी यूपी तक मौसम का बदला मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में घना अत्यंत घना कोहरा घाने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं कोहरा देखने को मिल सकता है। 31 जनवरी पश्चिमी यूपी में नहीं हैं, लेकिन पूर्वी यूपी में कोहरे का असर बना रह सकता है। UP fog forecast January  

31 जनवरी तक मौसम शुष्क

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक आज और कल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, हालांकि सुबह के समय कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों को परेशान कर सकती है। 

1 और 2 फरवरी को बारिश और गरज-चमक की संभावना

1 औक 2 फरवरी 2026 को कुछ स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारे पड़ने की संभावना जताई गई है। जबकि कुछ इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है।  इस दौरान आकाशीय बिजली (Lightning) चमकने की भी आशंका है।

Advertisment

3 और 4 फरवरी को मौसम रहेगा सामान्य

3 फरवरी और 4 फरवरी 2026 को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों ही संभागों में कोई विशेष मौसम चेतावनी नहीं है। 4 फरवरी को संभाग में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

5 फरवरी को फिर बदल सकता है मौसम

5 फरवरी 2026 को एक बार फिर कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो सकता है।

लखनऊ, नोएडा और वाराणसी में कैसा रहेगा मौसम

लखनऊ और आसपास के इलाके में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा। लेकिन मध्यम कोहरे की संभावना बनी हुई है। दिन में धूप खिलेगी, रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। नौएडा और गाजियाबाद में मौसम साफ पहेगा लेकिन ठंडी हवाएं चलेगी।  

Advertisment

ये भी पढ़ें - UP PCS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 6 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें पूरी लिस्ट

घने कोहरे से बढ़ेगी परेशानी

IMD के अनुसार प्रदेश के 22 से 25 जिलों में घना कोहरा छाने रहने की संभावना है। इसका असर सड़क और रेल यात्रा पर पड़ सकता है। दिल्ली-एनसीआर में भी 31 जनवरी से मौसम बदलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।  

ये भी पढ़ें - BJP विधायक बनना चाहते थे प्रशांत कुमार सिंह: मऊ से मांगी थी टिकट, CM योगी के समर्थन में इस्तीफा देने वाले GST डिप्टी कमिश्नर के बारे में खुलासा

Advertisment

तेज हवाओं से बढ़ी गलन

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवाओं का रुख बदल गया है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं (North Westerly Winds) के कारण लखनऊ में तेज धूप के बावजूद दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम होकर 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे गलन और ठंड का एहसास बढ़ गया है। 

ये भी पढ़ें - UP कैबिनेट का बड़ा फैसला: 11 लाख 95 हजार 351 शिक्षकों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, इन शिक्षामित्रों को पहले कराना होगा वेरिफिकेशन

up weather UP Weather update UP Fog Alert UP fog forecast January
Advertisment
चैनल से जुड़ें