UP IPS Transfer list: प्रदेश में दो सीनियर IPS अफसरों का ट्रांसफर, देखें किसे कहां भेजा

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। नीलाब्जा चौधरी को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड और आशुतोष कुमार को सीआईडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

UP IPS Transfer List 2025: यूपी में 8 IPS अफसरों के तबादले, कानपुर देहात, श्रावस्ती, शामली को मिले SP, देखें लिस्ट

UP IPS Transfer list: उत्तर प्रदेश पुलिस में दो सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला हुआ है। एक बार फिर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। यूपी कैडर 2000 बैच के IPS नीलाब्जा चौधरी को ADGP, लखनऊ और 2001 बैच IPS अधिकारी आशुतोष कुमार को ADGP CID लखनऊ में तैनाती मिली है।  

aa661abf-3a76-4985-b53d-3e9905b6ff53

ये भी पढ़ें - Breaking News Live Update 13 February: बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या, PM मोदी ने किया सेवातीर्थ का उद्घाटन

नीलाब्जा चौधरी को सौंपी गई भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश कैडर के 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी नीलाब्जा चौधरी को नई जिम्मेदारी दी गई है। अब तक वह अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर सीआईडी (CID) उत्तर प्रदेश, लखनऊ में तैनात थे। शासन के आदेश के अनुसार उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UP Police Recruitment and Promotion Board), लखनऊ बनाया गया है। भर्ती प्रक्रिया और प्रोन्नति से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य अब उनके नेतृत्व में संचालित होंगे। up ips transfer list today 

ये भी पढ़ें - Bank Holiday 2026: क्या 14 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक ? देखें महीने के आखिरी 15 दिन की लिस्ट

आशुतोष कुमार को मिली सीआईडी की कमान

2001 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष कुमार की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। वह अब तक अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ में कार्यरत थे। नए आदेश के तहत उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी (CID) उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीआईडी जैसे संवेदनशील विभाग की कमान मिलने के बाद उनके कंधों पर जांच और खुफिया समन्वय से जुड़े अहम दायित्व होंगे।  UP 2 IPS officers transferred 

ये भी पढ़ें - MP Weather Update: एमपी में दिन में तपिश, रातें ठंडी, 30 शहरों में पारा 25 डिग्री के पार, खरगोन सबसे गर्म, पचमढ़ी सबसे ठंडा, जानें IMD अपडेट

ये भी पढ़ें - UP Weather Today: पछुआ हवाओं के असर से गिरेगा तापमान, रात में फिर बढ़ेगी ठंड, 30 डिग्री तक जा सकता है प्रयागराज का तापमान

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article