/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/new-poster-1-2026-02-13-15-13-19.jpg)
Bank Holiday 2026 : अगर बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आप इन दिनों से पहले निपटा लें। महीने के आखिर के बचे दिनों में बैंक कई दिन बंद रहने वाली है। वैसे तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) पहले से ही बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट जारी करता है। ऐसे में किसी भी दिन बैंक जाने से पहले आप एक बार अपने शहर में बैंक हॉलिडे जरूर चेक करना चाहिए।
यदि आप कल यानी 14 फरवरी को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि कल यानी 14 फरवरी को बैंक हॉलिडे है।
14 फरवरी बैंक हॉलिडे
कल यानी 14 फरवरी को शनिवार है। यह शनिवार इस महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप कल 14 फरवरी बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां जाने से बचें। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पूरे देश में बैंक बंद रहते है। इस दिन आपका कोई काम नहीं होगा। इतना ही नहीं 14 फरवरी के बाद भी कुछ इन बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कब बैंक बंद रहेगी।
18 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक
18 फरवरी को सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, सिक्किम में बैंक लोसर त्योहार कि वजह से बैंक बंद रहेंगे।
19 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक
19 फरवरी को महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे। महाराष्ट्र में यह बैंक हॉलिडे छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती कि वजह से बंद रहेंगे।
20 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक
20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी राज्य स्थापना दिवस की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
वहीं 28 फरवरी को भी बैंक बंद रहेंगे। क्योंकि यह महीने का चौथा शनिवार है। इसके कारण इस दिन भी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us