Advertisment

MP Weather Update: एमपी में दिन में तपिश, रातें ठंडी, 30 शहरों में पारा 25 डिग्री के पार, खरगोन सबसे गर्म, पचमढ़ी सबसे ठंडा, जानें IMD अपडेट

मध्यप्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां दिन का तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं रात में गुलाबी ठंड बरकरार है। खरगोन प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि पचमढ़ी में पारा अभी भी 8.2°C के करीब है।

author-image
Vikram Jain
mp-weather-update nnnn

MP Weather Update 13 February 2026: मध्यप्रदेश में अब सर्दियों की विदाई और गर्मियों की आहट साफ महसूस होने लगी है। फरवरी के महीने में ही सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं। भोपाल मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, प्रदेश के 30 से अधिक शहरों में दिन का पारा 25 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। हालांकि, रातों में अभी भी हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने वाले नए सिस्टमों के कारण तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Advertisment

फरवरी में ही तपा मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में मौसमी बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा, जिससे धूप की तपिश बढ़ गई है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में रातों का पारा भी अब 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा चुका है।

खरगोन सबसे गर्म, खंडवा-मंडला में भी बढ़ी तपिश

प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा है। खरगोन 33°C अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। इसके अलावा खंडवा में 32.5°C, मंडला में 32°C और उज्जैन में 31°C पारा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकांश शहरों में दिन का तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक अधिक चल रहा है।

पचमढ़ी में अभी भी कड़ाके की ठंड

एक तरफ जहां प्रदेश गर्मी बढ़ रही है, वहीं हिल स्टेशन पचमढ़ी अभी भी ठंडा बना हुआ है। यहां का न्यूनतम तापमान 8.2°C रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। हालांकि, पचमढ़ी में भी दिन का पारा सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। खजुराहो और मंदसौर में भी रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है।

Advertisment

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 16 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहे हैं। इनके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी भागों और राजधानी भोपाल में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। हालांकि, बारिश की संभावना काफी कम है, लेकिन बादल छाने से दिन और रात के पारे में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। आगामी दिनों में मौसमी उथल-पुथल जारी रहेगी।

जेट स्ट्रीम और धुंध की स्थिति

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि जेट स्ट्रीम का सीधा प्रभाव उत्तर भारत तक सीमित रहेगा, मध्य प्रदेश पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। सुबह के समय हल्की नमी बढ़ने के कारण कुछ इलाकों में धुंध या स्मॉग (Smog) की स्थिति बन सकती है। फिलहाल अगले तीन दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है।

MP Weather Update, Bhopal Weather, MP Weather Today,, MP Weather news, Bhopal Weather, Weather News, IMD Alert MP, aaj ka mousam, MP weather forecast, MP Weather Update February 2026

Advertisment
MP Weather Update February 2026 mp weather forecast aaj ka mousam IMD Alert MP weather news MP Weather News mp weather today bhopal weather mp weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें