Advertisment

UP Weather Today: पछुआ हवाओं के असर से गिरेगा तापमान, रात में फिर बढ़ेगी ठंड, 30 डिग्री तक जा सकता है प्रयागराज का तापमान

author-image
Preeti Dwivedi
एडिट
up weather update. 5 jan. 2026

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जहां सुबह और रात के वक्त ठंड जारी है। हालांकि दोपहर की तेज धूप ने सर्दी के तेवर कम हुए हैं। आज 13 फरवरी शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। जानते हैं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दो दिनों का मौसम कैसा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज 13 फरवरी को नोएडा में कोहरा, लखनऊ में धूप और प्रयागराज में 30°C तक तापमान रह सकता है। 

Advertisment

खत्म नहीं हुआ पछुआ हवाओं का असर 

आपको बता दें यूपी में पछुआ हवाओं का असर अभी खत्म नहीं हुआ है। मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्की ठिठुरन महसूस हुई है। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 13 फरवरी आज उत्तर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क रह सकता है। प्रदेश के वायुमंडल में कोई भी बड़ा मौसमी सिस्टम या वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) सक्रिय नहीं है। जिसके चलते प्रदेश में किसी भी तरह की बारिश नहीं होगी। 

up imd

खुलेगी धूप या छाएगा कोहरा 

मौसम विभाग  के अनुसार शुक्रवार 13 फरवरी को सुबह के समय तराई और कुछ मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छा सकता है। जिसके चलते विजिबिलटी (Visibility) पर थोड़ा बहुत असर दिखाई देगा। दिन बढ़ने के साथ आसमान से बादलों का डेरा हट जाएगा। 

Advertisment

तापमान का उतार-चढ़ाव

आने वाले दिन यानि शनिवार को प्रदेश का तापमान जस का तस ही रहेगा। 

कोई चेतावनी या अलर्ट नहीं

मौसम विभाग के अनुसार 13 फरवरी शुक्रवार को यूपी के मौसम में किसी भी प्रकार की आंधी, बिजली गिरने या भारी बारिश की चेतावनी (Alert) नहीं है। 

प्रमुख शहरों में वर्तमान मौसम स्थिति

प्रयागराज
तापमान: 16.4 डिग्री सेल्सियस
हवा: शांत
हवा की गति: 0 किमी/घंटा
नमी: 87%

बहराइच
तापमान: 13.6 डिग्री सेल्सियस
हवा: शांत
हवा की गति: 0 किमी/घंटा
नमी: 84%

Advertisment

बरेली
तापमान: 13.4 डिग्री सेल्सियस
हवा की दिशा: उत्तर-पश्चिमी
हवा की गति: 1.9 किमी/घंटा
नमी: 88%

फुरसतगंज
तापमान: 16.6 डिग्री सेल्सियस
हवा की दिशा: पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी
हवा की गति: 5.6 किमी/घंटा
नमी: 68%

गोरखपुर
तापमान: 16.6 डिग्री सेल्सियस
हवा: शांत
हवा की गति: 0 किमी/घंटा
नमी: 70%

Advertisment

झांसी
तापमान: 16.2 डिग्री सेल्सियस
हवा: शांत
हवा की गति: 0 किमी/घंटा
नमी: 87%

लखनऊ (एयरपोर्ट)
तापमान: 15.4 डिग्री सेल्सियस
हवा: शांत
हवा की गति: 3.7 किमी/घंटा
नमी: 75%

मेरठ
तापमान: 14 डिग्री सेल्सियस
हवा की दिशा: उत्तर-पश्चिमी
हवा की गति: 5.6 किमी/घंटा
नमी: 87%

Advertisment

यह भी पढ़ें : MP Weather Update: एमपी में दिन में तपिश, रातें ठंडी, 30 शहरों में पारा 25 डिग्री के पार, खरगोन सबसे गर्म, पचमढ़ी सबसे ठंडा, जानें IMD अपडेट

up weather today UP Weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें