महोबा झड़प मामला: नोटिस के बाद भी नहीं थमे चरखारी विधायक बृजभूषण के तेवर, पार्टी बदलने की चर्चाएं तेज

यूपी में जलशक्ति मंत्री और विधायक के बीच चल रहे विवाद के बाद अब चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के पार्टी बदलने की चर्चाएं जोरों पर हैं। बता दें कि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को महोबा दौरे के दौरान चरखारी विधायक ने काफिले को रोका था।

jal shakti minister swatantra dev singh vs charkhari mLA brijbhushan rajput controversy update sp party change hindi zxc

Swatantra Dev Singh vs Brijbhushan Rajput: यूपी में जलशक्ति मंत्री और विधायक के बीच चल रहे विवाद के बाद अब चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के पार्टी बदलने की चर्चाएं जोरों पर हैं। बता दें कि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को महोबा दौरे के दौरान चरखारी विधायक ने काफिले को रोका था। जिसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हे नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

महोबा भ्रमण के दौरान रोका था काफिला 

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह 30 जनवरी को महोबा भ्रमण पर थे जब चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने उनका काफिला रोका था। इस मामले के बाद लगातार कार्यक्रमों में बयानबाजी और सोशल मीडिया पोस्ट के चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विधायक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। 

इस झड़प के चलते मामला प्रदेश स्तर तक पहुंत गया है। विधायक के लगातार विवादित बयान सामने आने के बाद बीजेपी ने MLA बृजभूषण राजपूत को नोटिस जारी किया था।  

विधायक के पिता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने बृहस्पतिवार को अपने विधायक बेटे को निर्दोष बताते हुए लिखा थी कि UGC और शंकराचार्य मुद्दे पर पार्टी के कई नेताओं ने विचार रखें लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि ये सभी प्रयास विफल हुए और शुक्रवार 
को प्रदेश नेतृत्व में विधायक को नोटिस भेज दिया। 

कई लोगों को फोन करने पर नहीं हुई बात 

भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा और क्षेत्रिय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने चरखारी विधायक को नोटिस जारी होने के संबंध में जानकारी ने होने की बाच कही। उन्होंने इसे प्रदेश स्तर का मामला बताया। इस मामले में पक्ष जानने के लिए चरखारी विधायक को कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन बात नहीं बनीं। 

बुंदेलखंड के सातों जिलों का दौरा करने की बात कही

यूपी सरकार ने कद्दावर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने वाले विधायक बृजभूषण राजपूत के तेवर नोटिस के बाद भी नरमाएं नहीं हैं। बीते शुक्रवार को MLA बृजभूषण ने अपने फेसबुक पर बुंदेलखंड के 7 जिलों का दोरे करने का पोस्ट डाला। उन्होंने लिखा, "क्या मुझे बुंदेलखंड के सातों जिलों का दौरा करना चाहिए...कौन-कौन मेरे साथ चलेगा, नाम-नंबर लिखिए।" उनकी इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने कमेंट कर अलग-अलग स्थानों पर स्वागत के लिए तैयार होने की बात कही।  

ये भी पढ़ें - UP के प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: नाबालिग लड़की का किडनैप, IVF सेंटर में ले जाकर निकलवाए अंडाणु, उत्तेजना बढ़ाने देते थे इंजेक्शन

उनकी पोस्ट पर एक यूजर ने यूपी ही नहीं बल्कि MP के भी जिलों का दौरा करने की सलाह दी। वहीं एक यूजर ने लिखा विधायक पद पर रहते हुए अन्य जिलों का दौरा करने की जरूरत नहीं, आप  एक अलग राजनैतिक पार्टी और संगठन बनाएं और बुंदेलखंड का दौरा करें  

ये भी पढ़ें - इटारसी में कार हादसा: तेज रफ्तार कार पथरोटा की बड़ी नहर में गिरी, 3 युवकों की मौके पर ही मौत

साइकिल का दामन थामने की चर्चा तेज 

जलशक्ति मंत्री को रोकने के बाद जरूरत पड़ने पर किसी को भी रोकने वाले बयान, भाजपा में आने से पहले झांसी में मंत्री प्रदीप जैन को बंधक बनाए जाने वाले बयान और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री को भी रोकने संबंधी बयानों से खलबली मचाने वाले चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के पार्टी बदलने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। 

ये भी पढ़ें - Ghooskhor Pandat Title Removal: डिप्टी सीएम के अनुरोध के बाद OTT फिल्म के शीर्षक पर कार्रवाई, केंद्र ने शीर्षक हटाने के दिए निर्देश

उनके इसी बगावती तेवर के चलते ऐसे कयासों को बल मिल रहा है और सपा का दामन थामने की चर्चाएं तेज हो रही है। चरखारी विधानसभा क्षेत्र लोधी बहुल इलाका है। इस बार के लोकसभा चुनाव में हमीरपुर-महोबा लोकसभा क्षेत्र में अजेंद्र सिंह लोधी भी सपा से सांसद बने थे। सपा को इस क्षेत्र में लोधी का वोट मिलने की चर्चाएं हैं। ऐसे में उनकी सपा में जाने की हवा बन रही है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  

ये भी पढ़ें - UP News: वाराणसी में वाहनों को समय से पहले कबाड़ घोषित करने का मामला, नगर निगम के 3 कर्मचारी निलंबित

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article