/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/up-prayag-raj-crime-news-2026-02-07-11-02-25.jpg)
UP Prayagraj Girl Kidnap: यूपी के प्रयागराज में एक बड़े रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। जिसमें युवति को अगवा कर उसे आईवीएफ सेंटर ले जाकर ओवा एक्सट्रैक्शन यानि लड़की के अंडाणु बेचने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। इसके बदले नाबालिक लड़की को 15 हजार और आईफोन देने की बातें भी सामने आई हैं।
पूरा मामला प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के गंगानगर जोन के फाफामऊ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही इस पूरी साजिश में शामिल 4 महिलाओं और एक पुरुष समेत 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसके बाद पुलिस चारों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की बात कह रही है।
उत्तेजना पैदा करने लगाते थे इंजेक्शन
पुलिस के खुलासे में ऐसी बातें भी सामने आई हैं उसके अनुसार नाबालिग लड़कियों में सेक्स की उत्तेजना पैदा करने के लिए इंजेक्शन दिया जाता था, उसके बाद पीरियड रोकना और फिर प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन कर अंडाणु निकाल बेच देने के मामले सामने आए हैं।
सेरोगेसी के बदले आईफोन और 15 हजार रुपये
इस मामले में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार सरोगेसी करने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, ब्लैकमेलिंग करने के बदले लड़की को लड़की को आईफोन और 15 हजार रुपये दिए गए। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
क्या है पूरा मामला:
पुलिस के अनुसार फाफामऊ थाने में अनीता गौतम पत्नी लव कुश गौतम ने पुलिस में तहरीर दी थी कि करेली निवासी पलक हेला और उसकी मां रिंकी हेला पर अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का अपहरण कर जबरन बहला फुसलाकर इंदिरा आईवीएफ सेंटर में अवैध रूप से ओवा एक्सट्रैक्शन कराने का आरोप लगाया था। इसी मामले में उनकी तहरीर के आधार पर फाफामऊ थाने में शुक्रवार 6 फरवरी को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।
मामले में जांच के बाद गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। छह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी को जेल भेजा जाएगा। इस प्रकार के कृत्य करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। इंदिरा आईवीएफ से दस्तावेज खंगाले गए हैं। बालिका की मां का बयान दर्ज हुआ है। फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों को पकड़ा गया है। इस रैकेट से जुड़े सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
क्या कहना नाबालिग की माँ का
पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार थाना फाफामऊ में अनीता गौतम (पत्नी लवकुश गौतम) ने तहरीर देकर बताया कि पलक हेला (निवासी थाना करेली) और उसकी मां रिंकी ने उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को अगवा कर लिया। जबरन बहला-फुसलाकर इंदिरा IVF में अवैध रूप से ओवा एक्सट्रैक्शन (Ova Extraction) कराया।
फाफामऊ थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। ​जब CWC (Child Welfare Committee) के सामने लड़की का बयान हुआ तो उसने इंदिरा IVF जाकर ओवा एक्सट्रैक्शन करवाना स्वीकार किया।
पलक और उसकी मां रिंकी द्वारा उसे पैसों का प्रलोभन देकर IVF डोनर बनने के लिए तैयार किया गया था।
उसे बहला-फुसलाकर वह सीमा भारती, पत्नी दिलीप भारती के पास लेकर गए, जहां पर उसके द्वारा अपने बेटे हिमांशु भारती से पीड़िता का फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया गया। उसको बालिग तथा विवाहित दर्शाया गया था।
​सीमा द्वारा नाबालिग को फर्जी आधार के साथ कल्पना भारती, जो कि इंदिरा आईवीएफ (Indira IVF) की रजिस्टर्ड एजेंट है, के पास ले जाया गया, जहां पर उसके द्वारा नाबालिग पीड़िता का फर्जी कन्सेंट एफिडेविट (Consent Affidavit) तैयार कराया गया। इंदिरा आईवीएफ पर इनके द्वारा फर्जी कागजात के आधार पर ओवा एक्सट्रैक्शन (Ova Extraction) करवाया गया था।
यह भी पढ़ें: इटारसी में कार हादसा: तेज रफ्तार कार पथरोटा की बड़ी नहर में गिरी, 3 युवकों की मौके पर ही मौत
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us