Advertisment

Ghooskhor Pandat Title Removal: डिप्टी सीएम के अनुरोध के बाद OTT फिल्म के शीर्षक पर कार्रवाई, केंद्र ने शीर्षक हटाने के दिए निर्देश

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रस्तावित फिल्म के शीर्षक को लेकर उठे विवाद के बाद केंद्र सरकार ने कार्रवाई की है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अनुरोध पर फिल्म का टाइटल हटाने और भविष्य में किसी वर्ग विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी न करने के निर्देश दिए गए हैं।

author-image
Shaurya Verma
ghooskhor pandat title removal UP Deputy CM brajesh pathak request Centre action hindi news zxc

Ghooskhor Pandat Title Removal: लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के अनुरोध पर भारत सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जा रही फिल्म के शीर्षक को लेकर सख्त रुख अपनाया है। फिल्म के शीर्षक को लेकर उठे सामाजिक विरोध के बाद केंद्र सरकार ने इसे हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 

Advertisment

डिप्टी सीएम के अनुरोध पर केंद्र की कार्रवाई 

यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने OTT प्लेटफॉर्म पर प्रस्तावित फिल्म घूसखोर पंडत के टाइटल को लेकर भारत सरकार से औपचारिक अनुरोध किया था। उनका कहना था कि फिल्म के टीजर के लॉन्च होते ही ब्राहम्ण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। जिसके बाद केंद्र सरकार ने फिल्म के शीर्षक को OTT प्लेटफॉर्म से हटाने के निर्देश दिए जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें - Ghooshkhor Pandit: फिल्म 'घूसखोर पंडत' पर लखनऊ पुलिस का बड़ा प्रहार, इंस्पेक्टर ने खुद दर्ज कराई FIR

Advertisment

टीजर रिलीज के बाद बढ़ा विरोध

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि जैसे ही फिल्म का टीजर OTT प्लेटफॉर्म पर जारी हुआ, उसे लेकर सोशल मीडिया और विभिन्न मंचो पर विरोझ शुरू हो गया। समाज के एक वर्ग ने इसे अपनामजनक औस अनुचित टिप्पणी बताया। इसी को देखते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की थी।  

ये भी पढ़ें -UP News: वाराणसी में वाहनों को समय से पहले कबाड़ घोषित करने का मामला, नगर निगम के 3 कर्मचारी निलंबित

भविष्य के लिए भी सख्त निर्देश

भारत सरकार ने इस फिल्म के शीर्षर पर ही नहीं बल्कि भविष्य में किसी भी वर्ग विशेष पर इस तरह की अनुचित टिप्पणी को फिल्मों, वेब सीरीज और अन्य माध्यमों में लागू न करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि इस तरह की सामग्री से सामाजिक  वैमनस्य और विद्वेष (social disharmony and hatred) फैलने की आशंका रहती है जिसे रोका जाना जरूरी है।  

Advertisment

ये भी पढ़ें - सुप्रीम कोर्ट का DA-DR पर बड़ा फैसला: महंगाई भत्ता और राहत कर्मचारियों का कानूनी हक, आर्थिक तंगी का बहाना बनाकर रोक नहीं सकती सरकार

डिप्टी सीएम ने जताया आभार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि केंद्र सरकार ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने समाज की भावनाओं सम्मान करने और समय पर कार्रवाई करने के लिए भारत सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया।   ghooskhor pandat title name controversy

ये भी पढ़ें - UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 5 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें पूरी लिस्ट

Advertisment
ghooskhor pandat title name controversy Ghooskhor Pandat Title Removal Brajesh Pathak
Advertisment
चैनल से जुड़ें