Advertisment

इटारसी में कार हादसा: तेज रफ्तार कार पथरोटा की बड़ी नहर में गिरी, 3 युवकों की मौके पर ही मौत

(रिपोर्ट: राकेश पटेल, इटारसी) एमपी के इटारसी में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां की पथरोटा नहर में कार गिर पड़ी। जिससे कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई। कार केसला से इटारसी की ओर आ रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी।

author-image
BP Shrivastava
Itarsi Car Accident

Itarsi Car Accident: एमपी के इटारसी में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां की पथरोटा नहर में कार गिर पड़ी। जिससे कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई। कार केसला से इटारसी की ओर आ रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी।

Advertisment

ढाई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही इटारसी और पथरोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नर्मदापुरम से एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद करीब ढाई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। स्थानीय लोगों और जेसीबी मशीन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया।

एक युवक की जेब से मिला पैन कार्ड

कार के अंदर तीनों युवक मृत अवस्था में मिले। एक युवक की जेब से पैन कार्ड बरामद हुआ है, जिस पर नाम लकी पटेल लिखा है, हालांकि पुलिस ने अभी मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Advertisment

हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इटारसी कार हादसे की तस्वीरें

Itarsi Car Accident
एसडीआरएफ की टीम घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रही।
Itarsi Car Accident
पथरोटा नहर बड़ी होने से एसडीआरएफ टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी हुई।
Advertisment
Itarsi 1jpg
पथरोटा नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी एसडीआरएफ टीम।
Itarsi Car Accident
हादसे के बाद एसडीआरएफ टीम ने कार को पथरोटा नहर से बाहर निकाला, लेकिन युवकों की जान नहीं बच सकी।
Itarsi Car Accident
पथरोटा नहर में कार हादसे के बाद मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी।

युवकों ने बाहर निकलने किया संघर्ष

एसडीआरएफ की प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित ने बताया कि युवक बाहर निकलने के लिए संघर्ष करते रहे। कांच तोड़ने की कोशिश के निशान मिले हैं, लेकिन तीनों सफल नहीं हो सके। हादसे में मरने वाला एक युवक रैसलपुर और एक केसला का बताया जा रहा है। तीसरे की पहचान नहीं हो पाई है। एक युवक की जेब से मिले पैन कार्ड पर ‘लक्की पटेल’ नाम लिखा है।

सिवनी मालवा से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

shivam tiwari
मृतक शिवम तिवारी।

परिजन के मुताबिक, तीनों युवक कार से सिवनी मालवा गए थे। लौटते समय ये हादसा हुआ। मृतक शिवम तिवारी के पिता महेश ने बताया कि शिवम उनका बड़ा बेटा था। एक्सीडेंट की सूचना सुबह करीब 6 बजे मिली। उस वक्त वे एक शादी कार्यक्रम में थे।

Advertisment

अभि परिवार का एकलौता बेटा, मां से हुई थी आखिरी बात

abhi Chauhan
मृतक अभि चौहान

अभि चौहान के पिता राकेश चौहान ने बताया कि रात में बेटे से फोन पर बात हुई थी। उस ने कहा था कि वह कार से लौट रहा है। मां से खाने को लेकर बात हुई थी। उन्होंने लकी को साथ लाने की बात भी कही थी। इसके बाद रात से मोबाइल बंद था। सुबह घटना की सूचना मिली। अभि परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक भी बहन है।

लकी पटेल की मां वैष्णो देवी यात्रा पर हैं

Luky
मृतक लकी पटेल।

लकी पटेल की सबसे पहले पहचान उसकी जेब से मिले पैन कार्ड से हुई थी। लकी के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके बड़े भाई की मौत कुछ साल पहले नर्मदा नदी में डूबने से हुई थी। घर में दो बहनें हैं। एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बहन शुभांगी अविवाहित है। परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि लकी की मां वर्तमान में वैष्णो देवी यात्रा पर गई हैं।

कार पानी में गिरते ही अंदर से कैसे तोड़ें शीशा (How To Break Car Glass)? जानें आसान उपाय

Advertisment

इटारसी में पथरोटा नहर में कार गिरने से 3 युवकों की मौत की घटना में यह देखने में आया कि युवक कार के बाहर नहीं निकल पाए, वरना उनकी जान बच सकती थी। यहां बता रहे हैं यदि आपकी कार भी पानी में डूबने लगे तो उससे कैसे बाहर निकलें...

How To Break Car Glass

सबसे पहले शीशा तोड़ें

शीशा तोड़ने के लिए साइड विंडो ग्लास आसान और बेहतर होता है। यह विंडशील्ड के मुकाबले पतला और कमजोर होता है, जिस कारण इसे तोड़ना आसान होता है। 

शांत रह कर बाहर निकलने के बारे में सोचें

साइड विंडो को तोड़ने के लिए इमरजेंसी सेफ्टी हैमर (आपातकालीन सुरक्षा हथौड़े) का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
यदि आप कार में फंस जाएं तो बिना घबराए, शांत रह कर बाहर निकलने के बारे में सोचें। घबराहट में कोई एक्शन ना लें।

Advertisment

How To Break Car Glass

सीट के हेडरेस्ट का करें इस्तेमाल

सीट के हेडरेस्ट बड़े काम के होते हैं। आपको हेडरेस्ट को सीट से बाहर निकालना है और उसके मेटल वाले हिस्से को कार की साइड विंडो के किसी भी किनारे के पास रखकर जोर से प्रेशर लगाएं, जिससे शीशा टूट जाएगा। अगर एक बार में शीशा नहीं टूटता है तो दोबारा प्रयास करें। फिर भी सफलता नहीं मिल रही है तो मेटल वाले सरिए को जोर से साइड ग्लास के शीशे पर मार दें, तत्काल शीशा टूट जाएगा।

यह भी एक बेहतर ऑप्शन

कार का शीशा तोड़ने का एक और ऑप्शन है। आप सीटबेल्ट के मेटल वाले हिस्से से भी विंडो तोड़ सकते हैं। मेटल वाले हिस्से को शीशे के किनारे पर रखकर जोर से प्रेशर लगाएं, तो शीशा टूट जाएगा। हालांकि, हेडरेस्ट के मुकाबले इससे शीशा तोड़ना थोड़ा मुश्किल होगा।

ये Steps बचा लेंगे कार हादसे से आपकी जान

  • सीट बेल्ट खोलें : जैसे ही कार पानी में गिरे, तुरंत अपनी सीट बेल्ट खोल दें। संतुलन बनाए रखने के लिए एक हाथ स्टीयरिंग या कार की छत पर रखें ताकि सिर न लगे. एक गहरी सांस लें और खुद को शांत रखने की कोशिश करें।

  •  ग्लास खोलें या तोड़ें:  सीट बेल्ट के बाद तुरंत साइड के ग्लास नीचे कर दें। हादसे के बाद 30 से 60 सेकंड तक पावर विंडो अक्सर काम करती हैं। अगर खिड़की न खुले, तो साइड विंडो के कोने पर जोर देकर उसे तोड़ने का प्रयास करें।

  • सामने का शीशा न तोड़ें : इस स्थिति में सामने का शीशा तोड़ने की कोशिश न करें, क्योंकि वह बहुत मजबूत होता है और ऐसी हालत में इसका टूटना भी लगभग नामुमकिन होता है।

  • सिर बाहर करें: जैसे ही खिड़की खुल जाए या टूट जाए, बिना देर किए बाहर निकलें। सिर पहले बाहर निकालें और खुद को कार से दूर धकेल दें। पानी में बुलबुले हमेशा ऊपर की ओर उठते हुए जाते हैं, उन्हें फॉलो करने से दिशा समझ में आती है। कार से दूर हो जाएं जिससे उसके नीचे दबने का खतरा ना रहे।

  •  

     बच्चों के साथ हों तो क्या करें?   कार में बच्चे साथ हों, तो पहले खुद की सीट बेल्ट खोलें ताकि आप दूसरों की मदद कर सकें। इसके बाद बच्चों को उम्र के हिसाब से एक-एक करके खिड़की से बाहर निकालें और खुद सबसे लास्ट में बाहर निकलें। 

  • तैरना न आता हो तब? कई बार तैरना नहीं आने पर बचना मुमकिन होता है। कार से बाहर निकलने के बाद आपको तैरना नहीं, बल्कि सिर्फ पानी पर बने रहना होता है। सिर पीछे की ओर रखें, हाथ-पैर हल्के फैलाएं और धीरे-धीरे सांस लें। इंसानी शरीर स्वाभाविक रूप से पानी पर तैर सकता है, बशर्ते आप शांत रहें, घबराहट कतई नहीं।

यह भी जानें...

 जब कोई कार पानी में गिरती है तो वह तत्काल नहीं डूबती है। आमतौर पर कुछ सेकंड, कभी-कभी एक मिनट तक वह तैरती रहती है। इसी बीच कार के बाहर और अंदर पानी का दबाव बढ़ने लगता है, जिससे गेट खोलना नामुमकिन हो जाता है। हालांकि इस कम समय में कार का इलेक्ट्रिक सिस्टम अक्सर काम करता रहता है, यानी पावर विंडो खुल सकती हैं। इसका तत्काल इस्तेमाल करें और आपकी व साथियों की जान बचाएं।

ये भी पढ़ें:MP Weather Update: एमपी में फिर बढ़ी ठिठुरन, बादलों के छंटते ही लुढ़का पारा, 11 शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

Under Water Car Safety Tips: पानी में गिरने के बाद नहीं खुलते कार के दरवाज़े-खिड़कियाँ, एक मिनट में कर लें ये काम तो बच सकती है आपकी जान

Itarsi Car Accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें