Advertisment

Holi 2026 Special Train: होली 2026 पर यूपी से 6 स्पेशल ट्रेनें शुरू, लखनऊ मंडल ने जारी किया पूरा टाइमटेबल

होली 2026 पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लखनऊ मंडल ने 6 होली स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। फिरोजपुर-दानापुर, ऋषिकेश-कोलकाता और सुल्तानपुर-एलटीटी समेत कई रूट शामिल हैं। कुछ ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं और स्टॉपेज में बदलाव किया गया है।

author-image
Shaurya Verma
Holi 2026 Special Trains lucknow know all routes Indian railways full Timetable hindi news zxc (1)

Holi 2026 Special Train: होली 2026 के मद्देनजर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने छह होली स्पेशल ट्रेनें शुरू कर दी हैं। होली स्पेशल ट्रेन 2026 के तहत फिरोजपुर-दानापुर, योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता और सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) समेत कई रूटों पर अतिरिक्त सेवाएं चलाई जा रही हैं। रेलवे प्रशासन के अनुसार इन ट्रेनों का संचालन 2 मार्च से शुरू हो गया है, जिससे यूपी, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। Holi Special Train 2026

Advertisment

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04616 फिरोजपुर-दानापुर होली स्पेशल 2 और 6 मार्च को दोपहर 12 बजे फिरोजपुर से रवाना होकर मोगा, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली होते हुए सुबह 5:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी और शाम 5:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 04615 दानापुर-फिरोजपुर 3 और 7 मार्च को चलेगी। इस ट्रेन में केवल एसी कोच रहेंगे।   lucknow mandal holi special train

ये भी पढ़ें - Unnao Expressway Bus Accident: उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर डबल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़ीं दो रोडवेज बसें, तीन यात्रियों की मौत

04312 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता होली स्पेशल 2 मार्च को रात 10:20 बजे चलेगी और आलमनगर, उतरेटिया, वाराणसी, गया, धनबाद होते हुए अगली सुबह 8 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 04311 ट्रेन 4 मार्च को कोलकाता से चलेगी। इसमें एसी, स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे। 

Advertisment

ये भी पढ़ें - Hapur Old Man Heart Attack: पेंशन लेने गया बुजुर्ग अचानक जमीन पर गिरा, जानें क्या थी वजह, देखें वीडियो

मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए 04212 सुल्तानपुर-एलटीटी होली स्पेशल चलाई गई है, जो सुल्तानपुर से सुबह 4 बजे रवाना होकर लखनऊ, कानपुर, झांसी, इटारसी, भुसावल होते हुए दोपहर 12:20 बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में 04211 एलटीटी-सुल्तानपुर 3 मार्च को चलेगी। 

ये भी पढ़ें - UP High Alert: अली खामेनेई की मौत के बाद यूपी हाईअलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में शिया समुदाय का प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर निगरानी तेज

Advertisment

होली स्पेशल ट्रेन टाइमटेबल 2026 के तहत 03257/03258 दानापुर-आनंदविहार, 05559/05560 रक्सौल-उधना और 03309/03310 धनबाद-दिल्ली ट्रेनों के फेरों में भी वृद्धि की गई है। 

Holi 2026 Special Trains lucknow know all routes Indian railways full Timetable hindi news zxc

एक नजर इन ट्रेनों पर भी

इसके अलावा 03257 दानापुर-आनंदविहार होली स्पेशल के सूबेदार और गोविंदपुरी स्टेशन पर स्टॉपेज संशोधित किए गए हैं, जहां पांच मिनट का ठहराव होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से ऑनलाइन टिकट बुकिंग और समय से पहले स्टेशन पहुंचने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - Gold Price Today 2 March: सोने-चांदी के दाम में बड़ा उतार-चढ़ाव, आज गोल्ड सस्ता तो सिल्वर महंगा, जाने क्या ताजा रेट

Advertisment

lucknow mandal holi special train Holi Special Train 2026 Holi 2026 Special trains
Advertisment
चैनल से जुड़ें