Advertisment

UP High Alert: अली खामेनेई की मौत के बाद यूपी हाईअलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में शिया समुदाय का प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर निगरानी तेज

अली खामेनेई के निधन के बाद यूपी में हाईअलर्ट घोषित किया गया है। लखनऊ में शिया समुदाय ने प्रदर्शन किया, जबकि जौनपुर और अमरोहा में भी सतर्कता बढ़ाई गई है। सोशल मीडिया पर साइबर सेल निगरानी कर रही है और भड़काऊ पोस्ट पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

author-image
Shaurya Verma
UP high alert after Khamenei death lucknow shia Protest social media monitoring hindi news zxc

UP high alert after Khamenei death: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राजधानी लखनऊ समेत कई संवेदनशील जिलों में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। 

Advertisment

प्रदेश भर में बढ़ाई गई सतर्कता 

UP high alert after Khamenei death lucknow shia Protest social media monitoring hindi news zxc (1)

अली खामेनेई की मौत की सूचना मिलते ही DGP राजीव कृष्णा ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। खास कर शिया बहुल जिलों - लखनऊ, अमरोहा और जौनपुर में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त करने को कहा है। 

लखनऊ के पुराने इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। खुफिया एजेंसियां भी लगातार हालातों पर नजर बनाएं हुए है।  

पुराने लखनऊ में सड़कों पर उतरा समुदाय

पुराने लखनऊ में रविवार के दिन बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग सड़को पर उतक आए। कई इलाकों में दुकानों को बंद रखा गया। लोगों ने काले कपड़े पहनकर विरोध जताया। मोहल्ला काजमैन, नूरबाड़ी, दरगाह हजरत अब्बास और मुफ्तीगंज समेत विभिन्न क्षेत्रों से लोग जुलूस की शक्ल में छोटे इमामबाड़े के पास एकत्र हुए।  lucknow shia Protest  

Advertisment

ये भी पढ़ें - America-Israel vs Iran: इजराइल-ईरान तनाव के बीच यूपी सरकार ने इजराइल में 6004 श्रमिकों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

इसके बाद प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए बड़ा इमामबाड़ा तक पहुंचे। जुलूस में बुजुर्गों के साथ युवा, महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। लोगों ने तख्तियां और बैनर लेकर विरोध दर्ज कराया और अपने नेता को श्रद्धांजलि दी। 

ये भी पढ़ें - UP Police Leave Cancel Order: 1 से 7 मार्च तक यूपी पुलिस की सभी छुट्टियां रद्द, डीजीपी राजीव कृष्ण का आदेश

Advertisment

मौलाना यासूब अब्बास ने घटना पर नाराजगी जताते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पूरे इलाके में दिनभर नारेबाजी होती रही और माहौल संवेदनशील बना रहा। 

ये भी पढ़ें - UP PCS Transfer List 2026: यूपी प्रशासनिक बदलाव, 3 PCS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, राजेश श्रीवास्तव अपर आयुक्त गोरखपुर बने

सोशल मीडिया पर विशेष नजर

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साइबर सेल को सक्रिय कर भड़काऊ पोस्ट, अफवाह या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने या भ्रामक जानकारी साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें और शांति बनाए रखें। 

Advertisment

ये भी पढ़ें - अम्बेडकरनगर के एक ही परिवार के पांच सदस्य ईरान में फंसे: दो दिनों से नहीं हुआ कोई संपर्क, 27 फरवरी को आखरी बार हुई थी बेटे से बात

lucknow shia Protest UP high alert after Khamenei death
Advertisment
चैनल से जुड़ें