/bansal-news/media/media_files/2026/03/02/gold-rate-today-2-march-2026-gold-price-drop-silver-price-hike-bhopal-indore-sona-chandi-aaj-ke-taja-bhav-rate-hindi-zxc-2026-03-02-11-15-07.png)
Gold Price Today 2 March: देशभर में 2 मार्च 2026 को सोने (Gold) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी (Silver) के दाम में जोरदार बढ़त देखने को मिली है। 24 कैरेट (24K) सोना प्रति ग्राम 16,980 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 330 रुपये प्रति ग्राम बिक रही है।
देशभर में आज का गोल्ड रेट
भारत में आज 24 कैरेट सोना 16,980 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट (22K) सोना 15,565 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट (18K) सोना 12,735 रुपये प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया है। 24 कैरेट सोने में 329 रुपये की गिरावट आई है। कल यह 17,309 रुपये प्रति ग्राम था। 8 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,35,840 रुपये, 10 ग्राम 1,69,800 रुपये और 100 ग्राम 16,98,000 रुपये में बिक रहा है। 100 ग्राम पर 32,900 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है।
22 कैरेट सोने की बात करें तो इसमें 300 रुपये की कमी आई है। 8 ग्राम की कीमत 1,24,520 रुपये, 10 ग्राम 1,55,650 रुपये और 100 ग्राम 15,56,500 रुपये है। 100 ग्राम पर 30,000 रुपये की गिरावट आई है।
18 कैरेट सोना 246 रुपये सस्ता हुआ है। 1 ग्राम 12,735 रुपये, 8 ग्राम 1,01,880 रुपये, 10 ग्राम 1,27,350 रुपये और 100 ग्राम 12,73,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
बड़े शहरों में सोने की कीमत
चेन्नई (Chennai) में 24 कैरेट सोना 17,084 रुपये प्रति ग्राम है, जो देश में सबसे ज्यादा है। मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata), बेंगलुरु (Bangalore), हैदराबाद (Hyderabad), पुणे (Pune) और केरल (Kerala) में 24 कैरेट सोना 16,980 रुपये प्रति ग्राम है। दिल्ली (Delhi) में यह 16,995 रुपये और वडोदरा (Vadodara) व अहमदाबाद (Ahmedabad) में 16,985 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।
चांदी के दाम में उछाल
चांदी की कीमत में आज बड़ा उछाल आया है। 1 ग्राम चांदी 330 रुपये पर पहुंच गई है, जो कल 295 रुपये थी। यानी 35 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। 1 किलो चांदी 3,30,000 रुपये में बिक रही है।
10 ग्राम चांदी की कीमत 3,300 रुपये, 100 ग्राम 33,000 रुपये और 1 किलो 3,30,000 रुपये है। कल के मुकाबले 10 ग्राम पर 350 रुपये और 100 ग्राम पर 3,500 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।
शहरों के हिसाब से सिल्वर रेट
मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा और अहमदाबाद में 10 ग्राम चांदी 3,300 रुपये और 1 किलो 3,30,000 रुपये है। चेन्नई, हैदराबाद और केरल में 10 ग्राम 3,150 रुपये और 1 किलो 3,15,000 रुपये दर्ज किया गया है। Silver rate today
ये भी पढ़ें - UP Police Leave Cancel Order: 1 से 7 मार्च तक यूपी पुलिस की सभी छुट्टियां रद्द, डीजीपी राजीव कृष्ण का आदेश
भोपाल में गोल्ड रेट की स्थिति
भोपाल (Bhopal) में आज 24 कैरेट सोना 16,985 रुपये प्रति ग्राम है, जिसमें 328 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट सोना 15,570 रुपये और 18 कैरेट 12,740 रुपये प्रति ग्राम है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,69,850 रुपये और 100 ग्राम 16,98,500 रुपये में बिक रहा है। gold price 2 march
भोपाल में पिछले 10 दिनों का ट्रेंड देखें तो 1 मार्च को 24 कैरेट सोना 17,313 रुपये था। 28 फरवरी को 16,876 रुपये, 27 फरवरी को 16,162 रुपये और 21 फरवरी को 15,933 रुपये प्रति ग्राम था। इससे साफ है कि बीते दिनों में बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
ये भी पढ़ें - Aligarh RTO Suspension: स्कूल बस हादसे पर बड़ी कार्रवाई, अलीगढ़ की RTO प्रवर्तन वंदना सिंह और आरआई निलंबित
इंदौर में सोने की कीमत
इंदौर (Indore) में भी भोपाल के समान ही दरें दर्ज की गई हैं। 24 कैरेट सोना 16,985 रुपये, 22 कैरेट 15,570 रुपये और 18 कैरेट 12,740 रुपये प्रति ग्राम है। 24 कैरेट सोने में 328 रुपये की गिरावट आई है। 100 ग्राम 24 कैरेट सोना 16,98,500 रुपये में बिक रहा है। 22 कैरेट में 300 रुपये और 18 कैरेट में 246 रुपये की कमी दर्ज की गई है। gold rate today
ये भी पढ़ें - Gold Price Today 1 March : एक हफ्ते में ₹9430 महंगा हुआ सोना, चांदी में आया 2 हज़ार का उछाल, जानें आज के ताजा रेट
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us