Advertisment

बाराबंकी के अवसानेश्वर मंदिर में चोरी: गर्भगृह में घुसकर 8 किलों चांदी समेत 25 लाख रुपए की चोरी को ऐसे दिया अंजाम...

बाराबंकी के हैदरगढ़ में अवसानेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह से चोरों ने चांदी का छत्र और करीब 8 किलो चांदी समेत पूजा सामग्री चोरी कर ली। चोरी की कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। पुलिस, फोरेंसिक टीम और सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच कर रही है।

author-image
Shaurya Verma
Barabanki Shri Avsaaneshwar mahadev mandir loot 25 lakh 8 kilo silver hindi news zxc

Barabanki Temple loot: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में आस्था के एक प्रमुख केंद्र को चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाराबंकी के अवसानेश्वर मंदिर (Avasaneshwar Mahadev temple) के गर्भगृह में घुसकर चोरों ने 8 किलो चांदी और 25 लाख रुपए व अन्य कीमती पूजा सामग्री लेकर फरार हो गए। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक चोरी की कुल कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस, फोरेंसिक टीम और सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच की जा रही है।   Barabanki temple theft

Advertisment

गर्भगृह तक पहुंचकर की गई बड़ी चोरी

मामला बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित अवसानेश्वर मंदिर का है जहां मंगलवार, 3 फरवरी की रात को चोर मंदिर के गर्भगृह तक पहुंच गए। चोरों ने मदिर से चांदी की छत्र समेत 8 किलो और अन्य कीमती पूजा सामग्री लेकर फरार हो गए। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि चोरी की कुल कीमत 25 लाख रुपए है। 

सुबह पूजा के समय हुआ खुलासा

अगले दिन बुधवार की सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो उन्हें मंदिर का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा देखा। तब जा के चोरी का खुलासा हुआ। पुजारी ने पुलिस सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मंदिर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाको में लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगलना शुरु किया।  

ये भी पढ़ें - वाराणसी में छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत, साइकिल से लेकर ठेले तक का लाइसेंस शुल्क खत्म, घाटों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा

Advertisment

ऐसे दिया चोरी को अंजाम 

पुलिस ने बताया कि पहले चोरों ने मंदिर के चैलन पर लगे ताले को तोड़ा फिर मंदिर परिसर में प्रवेश किया। ये भी सामने आया कि एक चोर ने मंकी मास्क पहन रखा था ताकि चोर अपनी पहचान छुपा सकें। हैदरगढ़ कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।  

ये भी पढ़ें - Gold Silver Rate Today 4 February 2026: सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल, 1 ग्राम गोल्ड 16 हजार के पार, सिल्वर 3,20,000 रुपये प्रति किलो

लगातार हो रही मंदिर चोरी की घटनाएं

इस घटना ने जिले में मंदिरों की सुरक्षा को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है। बुधवार सुबह ही बड्डूपुर थाना क्षेत्र के भगौली तीर्थ स्थित मंदिर से भी पूजा सामग्री चोरी होने की सूचना मिली। पिछले एक महीने के भीतर बाराबंकी के कई मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे कानून व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं। 

Advertisment

ये भी पढ़ें -  यूपी न्यूज: छुट्टी के दिन शिक्षकों की जबरन ड्यूटी पर बुलाने पर लगेगी रोक, इनकी परमिशन होगी जरूरी

ये भी पढ़ें - Allahabad High Court: वर्तमान कानून में जाति-धर्म की राजनीति पर रोक का प्रावधान नहीं, EC को पंजीकरण रद्द करने का हक नहीं...

Avasaneshwar Mahadev temple Barabanki temple theft Barabanki Temple loot
Advertisment
चैनल से जुड़ें