Advertisment

Gold Silver Rate Today 4 February 2026: सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल, 1 ग्राम गोल्ड 16 हजार के पार, सिल्वर 3,20,000 रुपये प्रति किलो

भारत में 4 फरवरी 2026 को गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 16,053 रुपये प्रति ग्राम पहुंचा, जबकि चांदी 320 रुपये प्रति ग्राम और 3,20,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।

author-image
Shaurya Verma
gold-silver-rate-today-4 February-2026 price hike-india-bhopal-Indore-Gold-rate-update-sona-chandi-aaj-ke-taja-bhav-price-hindi-news-zxc

Gold Silver Rate Today 4 February 2026: देशभर में 4 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। इंडिया (India) में गोल्ड रेट (Gold Rate) में प्रति ग्राम सैकड़ों रुपये का उछाल देखने को मिला, जबकि सिल्वर (Silver) भी बड़ी छलांग के साथ नए स्तर पर पहुंच गई है। निवेशकों और ग्राहकों की नजर आज के भाव पर टिकी रही।

Advertisment

देशभर में सोने के ताजा रेट 

आज इंडिया में 24 कैरेट गोल्ड (24K Gold) का भाव 16,053 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है, जो पिछले दिन के मुकाबले 660 रुपये ज्यादा है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड (22K Gold) 14,715 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड (18K Gold) 12,040 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। लगातार बढ़ती कीमतों ने सर्राफा बाजार (Bullion Market) में हलचल बढ़ा दी है। gold rate today 

अगर मात्रा के हिसाब से देखें तो 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,60,530 रुपये और 100 ग्राम का भाव 16,05,300 रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोने का 10 ग्राम 1,47,150 रुपये में बिक रहा है।

प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट का हाल

महानगरों की बात करें तो चेन्नई (Chennai) में 24 कैरेट गोल्ड 16,256 रुपये प्रति ग्राम के साथ सबसे महंगा रहा। दिल्ली (Delhi) में यह 16,068 रुपये और मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata), बेंगलुरु (Bangalore), हैदराबाद (Hyderabad), पुणे (Pune) और केरल (Kerala) में 16,053 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया। वडोदरा (Vadodara) और अहमदाबाद (Ahmedabad) में गोल्ड रेट 16,058 रुपये प्रति ग्राम रहा।

Advertisment

चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी

आज सिल्वर रेट (Silver Rate) में भी बड़ा उछाल देखा गया है। इंडिया में चांदी का भाव 320 रुपये प्रति ग्राम और 3,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। बीते दिन के मुकाबले इसमें 40 रुपये प्रति ग्राम और 40,000 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।

10 ग्राम चांदी का रेट 3,200 रुपये और 100 ग्राम का भाव 32,000 रुपये पहुंच गया है। देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों में चांदी के भाव एक समान बने हुए हैं। 

ये भी पढ़ें - Gold Silver Prices Today: फिर उछला सोना-चांदी का दाम, जानें क्या है आज के ताजा भाव

Advertisment

इंदौर में सोने-चांदी के भाव

मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में भी सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। यहां 24 कैरेट गोल्ड 16,058 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड 14,720 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड 12,045 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इंदौर में भी 24 कैरेट सोने में 660 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  Indore Gold Price  

ये भी पढ़ें - Ghaziabad 3 Sisters News: गाजियाबाद में दर्दनाक घटना, 3 सगी बहनों ने बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी, खेलती थीं टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम

भोपाल में भी गोल्ड रेट चढ़े

राजधानी भोपाल (Bhopal) में भी सोने के भाव इंदौर के बराबर रहे। यहां 24 कैरेट गोल्ड 16,058 रुपये, 22 कैरेट 14,720 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड 12,045 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया। भोपाल में भी बीते दिन के मुकाबले गोल्ड रेट में साफ बढ़त देखी गई है। bhopal gold price

Advertisment

ये भी पढ़ें -  वाराणसी में छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत, साइकिल से लेकर ठेले तक का लाइसेंस शुल्क खत्म, घाटों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा

बाजार में तेजी की वजह

सर्राफा बाजार से जुड़े जानकारों के अनुसार इंटरनेशनल मार्केट (International Market) में मजबूती, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में यह उछाल देखने को मिल रहा है। शादी-विवाह के सीजन से पहले कीमतों में आई इस तेजी से ग्राहकों की जेब पर असर पड़ सकता है। 

ये भी पढ़ें - यूपी न्यूज: छुट्टी के दिन शिक्षकों की जबरन ड्यूटी पर बुलाने पर लगेगी रोक, इनकी परमिशन होगी जरूरी

Advertisment

Indore Gold Price bhopal gold price Silver rate today gold rate today Gold Silver Rate Today 4 February 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें