Advertisment

यूपी न्यूज: छुट्टी के दिन शिक्षकों की जबरन ड्यूटी पर बुलाने पर लगेगी रोक, इनकी परमिशन होगी जरूरी

उत्तर प्रदेश में छुट्टी के दिन शिक्षकों को ड्यूटी पर बुलाने पर सख्ती होगी। बिना ठोस कारण और JD की अनुमति के DIOS ऐसा नहीं कर सकेंगे। आदेशों की अनदेखी पर कार्रवाई की तैयारी है, जिससे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

author-image
Shaurya Verma
एडिट
UP School Holiday Rules teachers duty ban dios permission rule hindi news zxc

UP School Holiday Rules: उत्तर प्रदेश मे शिक्षकों को छुट्टी के दिन जबरन ड्यूटी पर बुलाने के मामले सामने आने के बाद शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षक निदेशक के आदेशों की अनदेखी के बाद अब शासन ने अफसरों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। शासन ने साफ किया कि बिना ठोस कारण और JD की अनुमति के बिना DIOS (डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल्स/जिला विद्यालय निरीक्षक) ऐसा नही कर सकेंगे।  Teachers Holiday Duty Ban

Advertisment

अवकाश के दिन शिक्षकों को बुलाने पर रोक

यूपी में अब जिला विद्यालय निरीक्षक DIOS बिना किसी ठोस कारण के अवकाश के दिन शिक्षकों को ड्यूटी पर नहीं बुला सकेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंद में पहले ही आदेश जारी हो चुका है लेकिन कई जिलों इन आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। जिस पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

अगर किसी कारण वश अवकाश के दिन शिक्षकों को ड्यूटी पर बुलाना जरुरी हुआ तो इसके लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक (JD-Joint Director) की अनुमति अनिवार्य होगी। बिना अनुमति के संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई हो सकती है।  UP Teachers News   

ये भी पढ़ें - वाराणसी में छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत, साइकिल से लेकर ठेले तक का लाइसेंस शुल्क खत्म, घाटों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा

Advertisment

आदेशों के पालन में हीलाहवाली पर नाराज शासन

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश के बाद भी कई जिलों में स्थिति नही बदली। आदेश के बावजूद शिक्षकों को छुट्टी के दिन स्कूल बुलाया जा रहा था। इसी कारण अब शासन स्तर से सीधे हस्तक्षेप कर स्पष्ट और सख्त निर्देश जारी करने की तैयारी की जा रही है, ताकि भ्रम न फैले। 

ये भी पढ़ें - Ghaziabad 3 Sisters News: गाजियाबाद में दर्दनाक घटना, 3 सगी बहनों ने बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी, खेलती थीं टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम

ठंड के दौरान छुट्टियों में जबरन उपस्थिति बनी वजह

प्रदेश में भीषण ठंड के चलते सीएम योगी ने सभी जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। इसके बावजूद कई जिलों में DIOS द्वारा शिक्षकों को स्कूल बुलाया गया। कुछ जगह तो बाद में सूचित कर शिक्षकों को स्कूल बुलाया गया। इससे शिक्षकों में नाराजगी फैल गई ।  

Advertisment

ये भी पढ़ें - UP Police Constable Exam Date 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का ऐलान, दो शिफ्ट में होगा एग्जाम, जानें डेट

इन मामलों पर शिक्षक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया और शिक्षा निदेशालय से लेकर शासन तक शिकायतें पहुंचाईं। शिक्षक संगठनों का कहना है कि जब छात्रों के लिए स्कूल बंद है तो शिक्षकों को बिना किसी ठोस वजह के बुलाना नियम के खिलाफ है।  

ये भी पढ़ें - School Closed: यूपी के इस जिले में सभी स्कूलों में 4 फरवरी को छात्रों की छुट्टी, शिक्षकों को स्कूल आना अनिवार्य

Advertisment
UP Teachers News Teachers Holiday Duty Ban UP School Holiday Rules
Advertisment
चैनल से जुड़ें