/bansal-news/media/media_files/2025/12/07/indigo-flight-crisis-cancelled-refund-deadline-dgca-live-update-hindi-news-zxc-2025-12-07-12-19-28.jpg)
IndiGo Crisis Live Update: पिछले पांच दिनों से जारी इंडिगो संकट का असर शनिवार को भी देखने को मिला, जब 800 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। छठे दिन भी हालात में पूरी तरह सुधार नहीं हुआ है। हालांकि, इंडिगो ने दावा किया है कि उसने अपने 95% रूट्स पर फ्लाइट संचालन सामान्य कर दिया है। एयरलाइन के मुताबिक 138 में से 135 डेस्टिनेशंस पर उड़ानें दोबारा शुरू हो चुकी हैं। कंपनी का कहना है कि यात्रियों का भरोसा वापस जीतने में अभी समय लगेगा। IndiGo Crisis Update
रविवार को भी इंडिगो की 350 से अधिक फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं, जिनमें हैदराबाद, भोपाल, मुंबई और त्रिची से उड़ने वाली कई उड़ानें शामिल हैं।
सरकार का कड़ा रुख—इंडिगो संकट पर जारी किए सख्त आदेश
कंपनी को सभी कैंसिल या रुकी हुई उड़ानों का रिफंड 7 दिसंबर रात 8 बजे तक पूरा करना होगा।
अगले 48 घंटे के भीतर यात्रियों के सभी बैगेज को ट्रेस कर उन्हें सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
DGCA ने कंपनी के CEO से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है कि लगातार पांच दिनों से जारी संकट के लिए कंपनी पर कार्रवाई क्यों न की जाए। जवाब न मिलने पर DGCA एकतरफा कार्रवाई करेगा। IndiGo Flight Cancel Action
अन्य एयरलाइंस द्वारा किराए में की गई मनमानी बढ़ोतरी पर रोक लगाई गई है।
अब 500 किमी तक किराया अधिकतम ₹7,500, 500–1000 किमी तक ₹12,000, 1000–1500 किमी तक ₹15,000 और लंबी दूरी के लिए ₹18,000 से अधिक कोई भी एयरलाइन शुल्क नहीं ले सकेगी।
ये किराया सीमा इकोनॉमी क्लास पर लागू होगी, बिज़नेस क्लास इससे बाहर रहेगी।
- Dec 07, 2025 17:33 IST
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो की 76 उड़ानें रद्द
रविवार को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ, जहां IndiGo की कुल 76 उड़ानें कैंसिल करनी पड़ीं। इनमें 53 प्रस्थान (Departure) और 23 आगमन (Arrival) वाली फ्लाइट्स शामिल रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
- Dec 07, 2025 16:16 IST
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 21 उड़ाने रद्द
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। यहां 12 आने वाली और 9 प्रस्थान करने वाली फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।
- Dec 07, 2025 14:11 IST
इंडिगो का दावा—10 दिसंबर तक सामान्य हो जाएंगे फ्लाइट ऑपरेशंस
इंडिगो ने रविवार को जारी अपने ताज़ा बयान में कहा कि एयरलाइन को उम्मीद है कि आगामी तीन दिनों में यानी 10 दिसंबर तक उसके सभी फ्लाइट ऑपरेशन्स पूरी तरह सामान्य स्थिति में लौट आएंगे।
- Dec 07, 2025 14:08 IST
अगरतला में इंडिगो की 9 उड़ानें रद्द, कोलकाता रूट पर किराया तीन गुना बढ़ा
इंडिगो ने रविवार को अगरतला MBB एयरपोर्ट से संचालित होने वाली 11 में से 9 उड़ानें रद्द कर दीं। बड़े पैमाने पर कैंसिलेशन के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फ्लाइट्स रद्द होने का सीधा असर हवाई किराए पर भी देखा गया। अगरतला–कोलकाता और कोलकाता–अगरतला रूट पर टिकट की कीमतें अचानक बढ़ गईं। जहां पिछले हफ्ते किराया करीब ₹3,200 था, वहीं अब यह बढ़कर ₹11,000 से ₹13,000 प्रति टिकट तक पहुंच गया है।
- Dec 07, 2025 14:04 IST
इंडिगो फ्लाइट संकट पर संसदीय समिति सख्त, एयरलाइंस और DGCA से मांगा जा सकता है जवाब
इंडिगो की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने के कारण देशभर के एयरपोर्ट्स पर हजारों यात्री परेशान हैं। इसी मुद्दे पर अब संसदीय पैनल कार्रवाई की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार, प्राइवेट एयरलाइंस के शीर्ष अधिकारियों और सिविल एविएशन रेगुलेटर DGCA को जल्द ही समिति के सामने पेश होना पड़ सकता है।
JD(U) नेता संजय झा की अध्यक्षता वाली ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म और कल्चर पर संसदीय स्थायी समिति एयरलाइंस के वरिष्ठ अधिकारियों, DGCA और सिविल एविएशन मंत्रालय से इस बड़े व्यवधान के कारणों और समाधान को लेकर विस्तृत जवाब मांगने की तैयारी कर रही है।
- Dec 07, 2025 12:49 IST
15 दिन में रिपोर्ट दे DGCA का जांच पैनल - सरकार
DGCA ने इंडिगो फ्लाइट संकट के पीछे की वजह जानने के लिए 4 सदस्यों का एक जांच पैनल बनाया है। इस कमेटी में शामिल है- DGCA के जॉइंट डायरेक्टर जनरल संजय के ब्रम्हाने, डिप्टी डायरेक्टर जनरल अमित गुप्ता, सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर कैप्टन कपिल मांगलिक और फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर कैप्टन रामपाल। पैनल को आदेश जारी किया गया है कि, "पैनल 15 दिन के अंदर रिपोर्ट और सुझाव देगा ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके"।
- Dec 07, 2025 12:44 IST
इंडिगो की बदहाली बरकरार, MP में उड़ानें ठप, इंदौर में 24, भोपाल में 4 और जबलपुर में 2 फ्लाइट आज भी रद्द

MP में उड़ानें ठप मध्यप्रदेश में रविवार (7 दिसंबर) को भी इंडिगो एयरलाइन की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। इंदौर, भोपाल और जबलपुर एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द होने से यात्री घंटों परेशान रहे। अकेले इंदौर में 24 उड़ानें रद्द हुईं, जबकि भोपाल में 4 और जबलपुर में 2 फ्लाइटें निरस्त रहीं। शनिवार (6 दिसंबर) को भी इंदौर में लगभग 30 उड़ानें बंद होने के बाद आज फिर वही स्थिति बन गई। पढ़ें पूरी खबर...
- Dec 07, 2025 12:39 IST
दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट में 220 से ज्यादा फ्लाइट रद्द
रविवार 7 दिसंबर के दिन भी मुंबई एयरपोर्ट से 112 फ्लाइट और दिल्ली एयरपोर्ट से 109 फ्लाइट कैंसिल की गई हैं।
- Dec 07, 2025 12:37 IST
इंडिगो संकट संभालने के लिए हाई-लेवल क्राइसिस मेनेजमेंट ग्रुप का गठन
इंडिगो ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि उसकी पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने मौजूदा स्थिति पर लगातार नजर रखने और समाधान तय करने के लिए एक हाई-लेवल क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन किया है। इस ग्रुप में चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता, बोर्ड डायरेक्टर्स ग्रेग सारेत्स्की, माइक व्हिटेकर और अमिताभ कांत, तथा CEO पीटर एल्बर्स शामिल हैं।
कंपनी ने कहा कि इंटरग्लोब एविएशन का बोर्ड सुनिश्चित कर रहा है कि सभी कैंसिल फ्लाइट्स का रिफंड समय पर और पूर्ण रूप से यात्रियों तक पहुंच सके, और इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
- Dec 07, 2025 12:30 IST
इंडिगो संकट का असर मध्यप्रदेश में; भोपाल-2, जबलपुर-2, इंदौर से 25 और चंडीगढ़ से 3 फ्लाइट्स रद्द हो चुकी
इंडिगो संकट का असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिला है, जहां भोपाल से 2 और जबलपुर से 2 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से संचालित होने वाली 6 नियमित उड़ानों में से रविवार को मुंबई–जबलपुर–दिल्ली रूट की फ्लाइट रद्द कर दी गई। इसके अलावा बेंगलुरु–जबलपुर–बेंगलुरु की उड़ान भी आज संचालित नहीं होगी।
इधर, इंदौर से 25 से अधिक इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने की पुष्टि हुई है। वहीं चंडीगढ़ से भी 3 उड़ानें कैंसिल होने की जानकारी मिली है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- Dec 07, 2025 12:27 IST
हैदराबाद से इंडिगो की सबसे ज्यादा उड़ानें रद्द
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) से रविवार को इंडिगो की कुल 115 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसमें 54 इनबाउंड यानी आने वाली फ्लाइट्स और 61 आउटबाउंड यानी प्रस्थान करने वाली उड़ानें शामिल हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक लगातार जारी ऑपरेशनल संकट की वजह से शेड्यूल गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है।
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/07/rgi-hyderabad-2025-12-07-12-27-26.jpeg)
- Dec 07, 2025 12:24 IST
सबसे बड़े फ्लीट वाली एयरलाइन पर संकट का सबसे गहरा असर
- Dec 07, 2025 12:21 IST
DGCA के नए FDTL नियमों से बढ़ी इंडिगो की स्टाफ कमी, मिली अस्थायी राहत
DGCA के नए नियमों के कारण इंडिगो में स्टाफ की कमी बढ़ गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एयरलाइंस, खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत देते हुए साप्ताहिक अवकाश (Weekly Rest) के बदले छुट्टी न देने का निर्णय वापस ले लिया है।
DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और क्रू मेंबर्स की ड्यूटी से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव किए थे, जिन्हें फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) कहा गया। FDTL का पहला चरण 1 जुलाई को और दूसरा चरण 1 नवंबर से लागू किया गया।
नए नियमों का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना और पायलट-क्रू को पर्याप्त आराम देना है। इन्हीं सख्त नियमों के चलते इंडिगो के पास पायलट और क्रू मेंबर्स की उपलब्धता कम पड़ गई, जिससे संचालन प्रभावित हुआ।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें