/bansal-news/media/media_files/2026/02/27/up-board-exam-solver-gang-busted-5-arrested-school-manyata-cancel-fatehpur-news-hindi-zxc-2026-02-27-20-46-54.jpg)
Fatehpur 5 Solver Arrested: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान 5 सॉल्वर रंगे हाथों पकड़े गए। पांचो सॉल्वर असली छात्रों के स्थान पर पेपर दे रहे थे। DIOS की कार्रवाई के बाद पांचो के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है। साथ ही संबंधित स्कूलों की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। UP Board Exam Scam 2026
हाईस्कूल गणित परीक्षा में पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड परीक्षा के 9वें दिन आयोजित हाईस्कूल गणित के एग्जाम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में पर संयुक्त कार्रवाई में पांच सॉल्वर रंगे हाथों पकड़े गए। ये कार्रवाई सचल दल, स्टैटिक मजिस्ट्रट और केंद्र व्यवस्थापक की मौजदूगी मे की गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) राकेश कुमार को पहले ही इनपुट मिल गया था कि कुछ केंद्रों पर असली परीक्षार्थियों की जगह दूसरे युवक परीक्षा दे रहे हैं। सूचना के बाज टीम सक्रिय की गई और जांत के बाद मामला सामने आया।
इन छात्रों की जगह दे रहे थे परीक्षा
जांच में सामने आया कि आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर बहरामपुर के छात्र गुलाम वारिस की जगह युवराज सिंह परीक्षा दे रहा था, जबकि सौरभ के स्थान पर प्रदीप कुमार बैठा मिला।
डॉ. मेवाराम दिव्य ज्ञान इंटर कॉलेज के छात्र शिवकुमार की जगह लक्ष्मण कुमार, मोहम्मद अफजल के स्थान पर गणेश कुमार और ओपी इंटर कॉलेज बिलंदा के छात्र आसिफ खान की जगह रवि परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।
पूछताछ में सभी आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे दूसरे छात्रों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे।
ये भी पढ़ें - कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी: कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही अफरा-तफरी, शख्श ने फोन कर दी धमकी
संगठित गिरोह की आशंका
प्रारंभिक जांच (Preliminary Investigation) में संकेत मिले हैं कि यह कोई अकेली घटना नहीं बल्कि इसके पीछे संगठित सॉल्वर गैंग (Solver Gang) सक्रिय हो सकता है। पूछताछ के दौरान ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार और एक प्रधानाचार्य का नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है।
ये भी पढ़ें - Rashid Naseem Dubai Arrest: शाइन सिटी घोटाले का आरोपी राशिद नसीम दुबई से गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी हजार करोड़ की ठगी
अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस फर्जीवाड़े में किन-किन लोगों की भूमिका रही है।
ये भी पढ़ें - शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक: प्रयागराज हाईकोर्ट ने मंजूर की अग्रिम जमानत याचिका, फैसला सुरक्षित रखा
एफआईआर और मान्यता रद्द करने की कार्रवाई
डीआईओएस ने बताया कि पकड़े गए सॉल्वर, मूल परीक्षार्थियों और संबंधित विद्यालयों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जा रही है। बोर्ड नियमों के तहत संबंधित स्कूलों की मान्यता प्रत्याहरण (Recognition Cancellation) तक की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उधर पुलिस ने मामले की विवेचना (Investigation) शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की कड़ियां जोड़कर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें - Bijnor News: SP सांसद रुचि वीरा पर ट्रस्ट की जमीन कब्जा करने का आरोप, निर्माण रुकवाकर DM ने दिए जांच के आदेश
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us