Advertisment

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी: कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही अफरा-तफरी, शख्श ने फोन कर दी धमकी

रिपोर्ट - अनुराग श्रीवास्तव) कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को शाम 7 बजे बम से उड़ाने की धमकी डायल 112 पर मिली। अनिल कुमार नाम के व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी। पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर सघन चेकिंग शुरू की, बम निरोधक दस्ता भी तैनात।

author-image
Shaurya Verma
_Kanpur Railway Staton Bomb Threat Anil kumar called dial 112 control room hindi news zxc

Kanpur Railway Staton Bomb Threat: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को शाम 7 बजे बम से उड़ाने की धमकी डायल 112 पर मिली। अनिल कुमार नाम के व्यक्ति ने डायल 112 (Dial 112) कंट्रोल रूम में पोन कर धमकी दी थी। धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और रेलवे सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आई।  

Advertisment

WhatsApp Image 2026-02-27 at 7.54.33 PM

डायल 112 पर आई धमकी भरी कॉल

जानकारी के अनुसार डायल 112 कंट्रोल रूम को एक फोल कॉल के जरिए सूचना दी गई कि कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को शाम 7 बजे बम से उड़ा दिया जाएगा। कॉल करने वाले ने अपना नाम अनिल कुमार बतायाष धमकी मिलते ही कंट्रोल रूम ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। Central Railway station bomb threat

पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे 

CNB bomb threat

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ स्टेशन परिसर पहुंच गए। स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। यात्रियों और उनके सामान की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें - Bijnor News: SP सांसद रुचि वीरा पर ट्रस्ट की जमीन कब्जा करने का आरोप, निर्माण रुकवाकर DM ने दिए जांच के आदेश

Advertisment

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड तैनात

एहतियात के दौर पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम, पार्किंग एरिया, और अन्य संवेदनशील स्थानों की तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसिया CCTV फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि कॉल करने वाली की पहचान और गतिविधियों का बता लगाया जा सके।  

ये भी पढ़ें - UP Officers Transfer: यूपी सरकार का प्रशासनिक फेरबदल, 5 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने धमकी देने वाले नंबर की ट्रेसिंग शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है। फिलहाल स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच प्रक्रिया जारी है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें - Rashid Naseem Dubai Arrest: शाइन सिटी घोटाले का आरोपी राशिद नसीम दुबई से गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी हजार करोड़ की ठगी

ये भी पढ़ें - शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक: प्रयागराज हाईकोर्ट ने मंजूर की अग्रिम जमानत याचिका, फैसला सुरक्षित रखा

Central Railway station bomb threat Kanpur Railway Staton Bomb Threat
Advertisment
चैनल से जुड़ें