/bansal-news/media/media_files/2026/02/27/ambedkarnagar-custodial-death-ajay-kumar-court-order-fir-jail-superintendent-shashikant-mishra-sho-hindi-news-zxc-2026-02-27-19-02-39.jpg)
Ambedkarnagar Custodial Death Case: अम्बेडकरनगर में पुलिस हिरासत के बाद जेल में बंदी की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। कोर्ट के आदेश के बाद तत्कालीन जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा, तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश सिंह, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्या है मामला?
महरुआ थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव निवासी अजय कुमार को 29 मार्च को महरुआ पुलिस ने अनिल कुमार की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। आरोप है कि गिरफ्तारी के बाद थाने में अजय की पिटाई की गई और उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। 30 मार्च को जेल प्रशासन ने अजय की तबीयत खराब होने की सूचना देते हुए उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें - शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक: प्रयागराज हाईकोर्ट ने मंजूर की अग्रिम जमानत याचिका, फैसला सुरक्षित रखा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट की पुष्टि
मृतक की मां ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को थाने में प्रताड़ित किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शरीर पर चोट के निशान पाए जाने की बात सामने आई थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
ये भी पढ़ें - Rashid Naseem Dubai Arrest: शाइन सिटी घोटाले का आरोपी राशिद नसीम दुबई से गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी हजार करोड़ की ठगी
कोर्ट का हस्तक्षेप
मामले में अदालत ने 10 सितम्बर 2025 को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश में एसडीएम भीटी का भी नाम शामिल था। हालांकि, एसडीएम ने हाईकोर्ट की शरण ली, जिसके बाद उन्हें राहत मिल गई।
ये भी पढ़ें - UP Officers Transfer: यूपी सरकार का प्रशासनिक फेरबदल, 5 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
वायरल ऑडियो से बढ़ा विवाद
घटना के बाद एक ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें अनिल के साथ बातचीत का जिक्र था। आरोप है कि मायावती पर अभद्र टिप्पणी को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद कार्रवाई हुई। फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।
ये भी पढ़ें - Bijnor News: SP सांसद रुचि वीरा पर ट्रस्ट की जमीन कब्जा करने का आरोप, निर्माण रुकवाकर DM ने दिए जांच के आदेश
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us