Advertisment

Ambedkar Nagar Drunk Wife Kills Husband: होली पर पत्नी ने गटकाई शराब की बोतल, फिर पति के साथ जो किया... पढ़ें ये खबर

(रिपोर्ट - गिरजेश प्रताप सिंह) उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में होली के दिन शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में पत्नी ने डंडे से हमला कर अपने रिटायर्ड रेलकर्मी पति की हत्या कर दी।

author-image
Shaurya Verma
Ambedkar nagar holi murder case drunk wife kills husband dispute hindi news zxc

Ambedkar Nagar Drunk Wife Kills Husband: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में होली के दिन शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में पत्नी ने डंडे से हमला कर अपने रिटायर्ड रेलकर्मी पति की हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी रो हिरासत में लेकर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। 

Advertisment

कहा का है मामला ? 

मामला अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर के जौहरडीह मुहल्ले का है। जहां के हौसिला प्रसाद रेलवे में चतुर्त श्रेणी पद पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत थे। वह रेलवे से रिटायर्ड हो चुके थे। उनकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने दूसरी शादी संगीता नाम की औरत के साथ की। दोनों घर से अलग हो कर मोहसिनपुर मंसूरपूर में झोपड़ी में रहते थे। दोनों होली के दिन नशे में धुत थे। 

ये भी पढ़ें -  UPSC CSE 2025 Final Result: UPSC CSE 2025 का फाईनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, 958 उम्मीदवार सेवाओं के लिए चयनित

कहासुनी विवाद में बदल गया 

इसी दौरान दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी ने एक विवाद का रूप ले लिया। मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति की डंडे से पिटाई कर दी। पत्नी के वार से पति के हाथ, पैर, सिर तथा अन्य स्थानों पर गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों ने  दोनों को छुड़ाया और पति को अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।  

Advertisment

ये भी पढ़ें - Karnataka Social Media Ban: भारत में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन! इस राज्य ने लिया बड़ा फैसला

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की सूचना पहली पत्नी के बेटे अतुल प्रसाद को दी। जिसके बाद अतुल प्रसाद ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। 

ये भी पढ़ें - MP Gehu Kharidi 2026: किसानों के लिए CM का बड़ा ऐलान, गेहूं पंजीयन की तारीख 7 से बढ़ाकर 10 मार्च की, समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2625 रुपए किया

Advertisment

विवाद और मारपीट ने लिया मौत का रूप 

पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती रहती थी। इस घटना से पहले भी कई बार मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी थी। होली के दिन यही विवाद हुआ जिसने पति की जान ले ली। अतुल प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने संगीता के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।  फिलहाल आरोपित पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

ये भी पढ़ें - भारत मे रसोई गैस इमरजेंसी लागू: ईरान-इजराइल जंग के बीच गैस सप्लाई में किल्लत, सरकार ने तेल कंपनियों को प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया निर्देश

Ambedkar Nagar Drunk Wife Kills Husband
Advertisment
चैनल से जुड़ें