/bansal-news/media/media_files/2026/03/06/karnataka-social-media-children-ban-cm-siddaramaiah-decision-budget-2026-hindi-news-zxc-2026-03-06-13-02-44.png)
Karnataka Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने बच्चों में बढ़ती Digital लत और मोबाइल के साइड इफेक्ट्स के लेकर बड़ा कदम उठाया है। कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने बजट भाषण के दौरान 16 साल के उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन (प्रतिबंध) लगाने की घोषणा की है।
बजट भाषण में की गई बड़ी घोषणा
कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन
— Bansal News Digital (@BansalNews_) March 6, 2026
कर्नाटक के मुख्यमंत्री Siddaramaiah ने राज्य में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन लगाने का प्रस्ताव रखा है. यह घोषणा मुख्यमंत्री ने अपना 17वां बजट पेश करते हुए की है. सीएम सिद्धारमैया ने कहा,… pic.twitter.com/62gaBvx2Fc
कर्नाटक विधानसभा में बजट पेश करते हुए CM सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन लगाने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की मानसिक सेहत, पढ़ाई पर असर, और डिजिटल लत को देखते हुए ये फैसला जरूरी हो गया है। सरकार का मानना है कि अनियंत्रित स्क्रीन टाइम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बच्चों के व्यवहार, ध्यान क्षमता और सुरक्षा पर गभीर असर डाल रहा है।
बच्चों को डिजिटल लत से बचाने की पहल
कर्नाटक सरकार का कहना है कि कम उम्र में सोशल मीडिया का ज्यागा इस्तेमाल बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता औपर पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसी वजह से सरकार ये सुनिश्चित करना चाहती है कि 16 साल के कम उम्र वाले बच्चे सोशल मीडिया के जोखिमपूर्ण और अनुचित प्रभावों से दूर रहें। सरकार का लक्ष्य बच्चों को सुरक्षित डिजिटल माहौल देना और उन्हे मोबाइल फोल की लत से बचाना है।
विशेषज्ञों और विश्वविद्यालयों से ली गई राय
सीएम सिद्धारमैया ने बताया कि हाल ही में उन्होंने यूनिवर्सिटियों के वाइस चांसलर के साथ बैठक की थी। इस बैठक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के मोबाईल फोन इस्तेमाल पर रोक लगाने को लेकर उनकी राय मांगी गई थी। इससे पहले राज्य के हेल्थ मिनिस्टर दिनेश गुंडू राव और IT/BT मिनिस्टर प्रियांक खरगे भी बच्चों मे बढ़ती मोबाइल लत को लेकर चिंता जता चुके हैं। इसके बाद सरकार ने इस दिशा में सख्त कदम उठाने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें - Gold Price Today 6 March: 2 दिन में ₹7,000 सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई गिरावट, जानें आज के ताजा भाव
आंध्र प्रदेश भी कर रहा कड़े नियमों पर विचार
बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को लेकर सिर्फ कर्नाटक तक सीमित नहीं है। आंध्र प्रदेश सरकार भी इस मुद्दे पर सख्त नियम बनाने की तैयारी कर रही है। राज्य मंत्री नारा लोकेश ने कहा था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भरोसा धीरे-धीरे कम हो रहा है और बच्चे लगातार इसके इस्तेमाल पर फंसता जा रहा है।
नारा लोकेश ने बताया कि सरकार इस मुद्दे पर कानूनी विकल्पों का अध्ययन कर रही है। इसके लिए Meta, Google, X और ShareChat जैसी बड़ी टेक कंपनियों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया है, ताकि दुनिया में लागू सर्वोत्तम मॉडल का अध्ययन कर प्रभावी नीति तैयार की जा सके।
ये भी पढ़ें - Apple Iphone 17e: भारत में लॉन्च हुआ iPhone 17e, A19 चिप और MagSafe के साथ कीमत 64,900 रुपये
सोशल मीडिया प्रतिबंध का उद्देश्य
सरकार का मानना है कि नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को सीमित करने से मोबाइल फोन और स्क्रीन टाइम के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है। बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि यह कदम बच्चों को सोशल मीडिया की बुरी लत से बचाने और उनके मानसिक व शैक्षणिक विकास को सुरक्षित रखने के लिए उठाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - Samsung Galaxy S26 Series: भारत में लॉन्च हुई Samsung Galaxy S26 सीरीज, जानें कीमत, प्री-ऑर्डर ऑफर और उपलब्धता की पूरी जानकारी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us