/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/rohit-shetty-house-firing-case-udpate-agra-lawrence-bishnoi-gang-connection-5-arrested-1-up-hindi-zxc-2026-02-16-19-50-55.png)
Rohit Shetty House Firing Case Udpate: मुंबई में बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले यूपी और हरियाणा कनेक्शन सामने आया है। STF ने आगरा से विष्णु और हरियाणा से अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। STF की जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग, रंगदारी और विदेशी हथियारों का साजिश का खुलासा हुआ है। बता दें कि इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपियों के तार कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।
आगरा, नोएडा और हरियाणा तक फैला नेटवर्क
STF जांच में सामने आया कि इस केस में गिरफ्तार 5 आरोपी यूपी और हरियाणा से हैं। आरोपी विष्णु को यूपी के आगरा जिले के थाना बाह क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। वहीं ऋतिक यादव, सनी और सोनू की गिरफ्तारी हरियाणा के झज्जर जिले के बहदुरगढ़ इलाके से हुई है। एक अन्य आरोपी दीपक को नोएडा के सेक्टर 45 निवासी भी पकड़ा गया है। वारदात के बाद सभी आरोपी अलग-अलग रास्तों के फरार हो गए। Rohit Shetty house firing 5 arrested
मुंबई पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/15c36c44-eda5-4233-ad17-df6de4b153fd-2026-02-16-20-11-16.jpeg)
इस पूरे ऑपरेशन को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने संभाला है। इस पूरी कार्रवाई में यूपी STF आगरा यूनिट और हरियाणा की बहादुरगढ़ STF ने मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच का सहयोग किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया मामले की जांच चल रही है नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
रंगदारी के लिए की गई थी फायरिंग
पुलिस जांच में सामने आया कि हमला रंगदारी मांगने के इरादे से किया गया था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग फिल्म फ्रैटरनिटी से जुड़ी हस्तियों को डराने के लिए उनके घरों पर फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देता रहा है। इस केस में शुभम लोंकर मोस्ट वॉन्टेड अपराधी बताया जा रहा है। यही गैंग के पूरे ऑपरेशन को मैनेज करता है।
ये भी पढ़ें - RPF Constable Final Result 2026: आरपीएफ कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट जारी, इस वेबसाइट से डाउनलोड करें Merit List PDF
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
मुंबई पुलिस ने इसी मामले में 5 फरवरी को आसाराम फसाले नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था। वह पिछले 4 सालों से गैरेज मेकेनिक के रूप में काम कर रहा था। वह लॉरेंस गैंग को हथियार सप्लाई करने का काम भी करता था।
क्या हुआ था रोहित शेट्टी के घर
घटना 31 जनवरी की रात करीब 12:45 बजे की है। मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई। हमलावरों ने 5 राउंड फायर किए थे। एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से टकराई थी। हालांकि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी।
विदेशी गैंगस्टरों से संपर्क में था शूटर
मुख्य शूटर दीपक का संपर्क विदेश में बैठे लॉरेंस बिश्नोई गैंग हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई से था। उन्हीं के निर्देश पर दीपक ने फायरिंग की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फायरिंग के लिए दीपक को 50 हजार रुपए दिए गए थे और वारदात के बाद और पैसे मिलने की बात कही गई थी। घटने से पहले सनी और सोनू ने रोहित शेट्टी के घक की रेकी भी की थी।
ये भी पढ़ें - Bareilly News: हिंदू सहेली को बहला-फुसलाकर घर ले गईं मुस्लिम सहेलियां, नशीला पदार्थ देकर भाई से कराया दुष्कर्म
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us