आम आदमी को झटका: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा, जानें कितने रुपये बढ़ी कीमत, कमर्शियल गैस सिलेंडर के भी दाम बढ़े

देश में LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। 14.2 किलो घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा होकर दिल्ली में 913 रुपये हो गया है। वहीं 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115 रुपये बढ़ी है। इसका असर होटल, रेस्टोरेंट और आम उपभोक्ताओं दोनों पर पड़ेगा।

India Domestic lpg price hike 60 rupees commercial cylinder hike 115 rupees 7 march onwards hindi news zxc

LPG Cylinder Price Hike: देश में रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 7 मार्च से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपए और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी से आम नागरिकों के साथ-साथ कारोबारियों पर भी असर पड़ेगा। 

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी 

WhatsApp Image 2026-03-07 a

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमते 7 मार्च से पूरे देश में लागू हो गई है। दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर का दाम 853 रुपए से बढ़कर 913 रुपए हो गया है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत  852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में 879 रुपये से बढ़कर लगभग 939 रुपये तक पहुंच गई है। चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है। LPG gas cylinder price march 2026 

कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

घरेलू गैस के साथ-साथ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में भी 115 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में कमर्शियस सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गई है। मुंबई में 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये हो गई है। कोलकाता में 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो गई है। इस बढ़ोतरी की सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर पड़ने की संभावना है। Commercial gas rates march 2026 

पिछले साल अप्रैल से स्थिर थे घरेलू गैस के दाम 

देश में घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में आखिरी बदलाव अप्रैल 2025 में हुआ था। उस समय दिल्ली में गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 853 रुपए तय की गई थी। करीब एक साल के बाद अब गैस की कीमतों में ये नई बढ़ोतरी की गई है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ेगा। 

सरकार- देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में ऊर्जा की कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि सरकार की प्राथमिकता नागरिकों को किफायती और टिकाऊ ईंधन उपलब्ध कराना है। 

इंडियन ऑयल ने अफवाहों को बताया गलत

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने सोशल मीडिया पर फैल रही पेट्रोल और डीजल की कमी की खबरों को निराधार बताया है। कंपनी ने कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और सप्लाई तथा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कंपनी ने लोगों से अपील की वे अफवाहों पर ध्यान न दे और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। 

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर सरकार की नजर

बताया जा रहा है कि कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई को लेकर भारत फिलहाल सुरक्षित स्थिति में है। ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर देने के बाद गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है, लेकिन भारत के पास पर्याप्त भंडार मौजूद है।   

ये भी पढ़ें - UPSC Result 2025: यूपीएससी में शामली की आस्था जैन का कमाल, तीसरे प्रयास में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 9, कहा- IAS बनने का था सपना

LPG उत्पादन बढ़ाने के दिए गए निर्देश

भारत सरकार ने देश में पर्याप्त गैस उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी LPG रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल देश में LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उपभोक्ताओं को गैस की उपलब्धता को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।  

ये भी पढ़ें - UPSC CSE 2025 Final Result: UPSC CSE 2025 का फाईनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, 958 उम्मीदवार सेवाओं के लिए चयनित

रूस से बढ़ा कच्चे तेल का व्यापार 

पिछले कुछ वर्षों में भारत ने अपने कच्चे तेल (Crude Oil) के आयात के स्रोतों में विविधता लाई है। वर्ष 2022 में रूस से भारत का आयात केवल 0.2 प्रतिशत था, लेकिन बाद के वर्षों में इसमें तेजी से वृद्धि हुई है। फरवरी के आंकड़ों के अनुसार भारत ने अपने कुल कच्चे तेल आयात का लगभग 20 प्रतिशत रूस से खरीदा, जो करीब 1.04 मिलियन बैरल प्रतिदिन के बराबर है। 

ये भी पढ़ें - Karnataka Social Media Ban: भारत में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन! इस राज्य ने लिया बड़ा फैसला

अमेरिका से भी शुरू हुआ LPG आयात

सरकारी सूत्रों के अनुसार जनवरी से अमेरिका से भी भारत में LPG का आयात शुरू हो गया है। भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने नवंबर 2025 में अमेरिकी गल्फ कोस्ट (US Gulf Coast) से लगभग 2.2 मिलियन टन प्रति वर्ष LPG आयात करने के लिए एक साल का अनुबंध किया था, जिसके तहत 2026 के दौरान यह सप्लाई जारी रहेगी। 

ये भी पढ़ें - भारत मे रसोई गैस इमरजेंसी लागू: ईरान-इजराइल जंग के बीच गैस सप्लाई में किल्लत, सरकार ने तेल कंपनियों को प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया निर्देश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article