Advertisment

UPSC Result 2025: यूपीएससी में शामली की आस्था जैन का कमाल, तीसरे प्रयास में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 9, कहा- IAS बनने का था सपना

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शामली की आस्था जैन ने ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल की। साधारण व्यापारी परिवार से आने वाली आस्था ने तीसरे प्रयास में सफलता पाई। दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत से आईएएस बनने का सपना पूरा किया।

author-image
Shaurya Verma
Astha Jain UPSC CSE 2025 UPSC rank 9 Success Story UPSC Result 2025 Shamli district kandhla village UP News hindi zxc (2)

UPSC Final Result 2025:  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में उत्तर प्रदेश के शामली जिले की आस्था जैन ने ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अपने तीसरे प्रयास में आस्था ने IAS बनने के सपने को साकार कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। 

Advertisment

कांधला कस्बे की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान

शामली जिले के कांधला कस्बे की रहने वाली आस्था जैन ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में 9वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर परिवार को बधाई देने लगे। आस्था की इस उपलब्धि को लेकर स्थानीय लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं।  Astha jain upsc 2025 rank 9

पिता चलाते है एक कन्फेक्शनरी की दुकान 

Astha Jain UPSC CSE 2025 UPSC rank 9 Success Story UPSC Result 2025 Shamli district kandhla village UP News hindi zxc (1)
पिता चलाते है एक कन्फेक्शनरी की दुकान

पूरे देश में शामली के कांधला कस्बे की रहने वाली आस्था जैन ने UPSC में 9वीं रैंक हासिल की। आस्था जैन के पिता अजय जैन एक सामान्य व्यापारी है। उनकी शामली में लक्ष्मी नाराय़ण मंदिर के पास एक कन्फेक्शनरी की दुकान है। आस्था जैन के परिवार में माता-पिता के साथ दो बहने औऱ एक भाई भी है। आस्था दूसरे नंबर की बेटी है। 

तीसरे प्रयास में पूरा हुआ IAS का सपना 

आस्था जैन का शुरू से ही IAS बनने का सपना था। उन्होंने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से UPSC की तैयारी की। आस्था ने पहले प्रयास में 131वीं रैंक हासिल की थी, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद कैडर में IPS प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। 

Advertisment

आस्था ने अपने दूसरे प्रयास में 186वीं रैंक हालिस की थी। हालांकि उनका लक्ष्य IAS बनना था। तीसरे प्रयास में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे भारत में 9वीं रैंक हासिल कर अपना बचपन का सपना साकार कर लिया। 

DU से शुरूआत UPSC की तैयारी तक का सफर

आस्था जैन ने प्रारंभिक शिक्षा कांधला से ही प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने शामली के स्कॉटिश स्कूल से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इंटरमीडिएट करने के बाद उन्होंने अपने परिवार के सामने IAS बनने का सपना बताया। परिवार ने आस्था को आगे की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय भेजा। DU से आस्था ने BA की पढ़ाई पूरी की फिर उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने सेल्फ स्टडी के साथ साथ ऑनलाइन माध्यम का भी सहारा लिया। इसी के साथ आस्था ने कुछ समय के लिए दिल्ली में कोचिंग भी ली। 

इंटरमीडिएट से ही थे बुलंद हौसले

आस्था जैन पढ़ाई में शुरू से ही अव्वल रही हैं। साल 2019 में स्कॉटिश स्कूल से इंटरमीडिएट परीक्षा में उन्होंने 500 मे से 496 इंक हासिल किए थे और देश में चौथा स्थान हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया था। 

Advertisment

सफलता पर परिवार और शहर में खुशी की लहर 

Astha Jain UPSC CSE 2025 UPSC rank 9 Success Story UPSC Result 2025 Shamli district kandhla village UP News hindi zxc
सफलता पर परिवार और शहर में खुशी की लहर

यूपीएससी का परिणाम आने के समय आस्था जैन हैदराबाद में प्रशिक्षण के लिए मौजूद हैं। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार और कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। पिता अजय जैन खुशी से बाजार में मिठाई बांट रहे हैं, जबकि नगर के गणमान्य लोग और समाज के लोग उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।

फोन पर बातचीत में आस्था जैन ने अपनी सफलता का श्रेय माता ममता जैन, पिता अजय जैन, बहनों आंचल और खुशी जैन, भाई सार्थक जैन तथा अपने गुरुजनों को दिया।  

लिखित परीक्षा और personality test के बाद आया final result 

यूपीएससी ने बताया कि सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम लिखित परीक्षा (Written Examination) और पर्सनैलिटी टेस्ट (Personality Test) के आधार पर जारी किया गया है। लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी, जबकि इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच आयोजित किए गए थे। इन सभी चरणों के बाद आयोग ने अंतिम सूची जारी की है जिसमें देशभर के सफल उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Advertisment

958 उम्मीदवारों को IAS, IFS और IPS समेत केंद्रीय सेवाओं के लिए सिफारिश

सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (Press Information Bureau) की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार कुल 958 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (Central Services) के लिए अनुशंसित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ की विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी।

विभिन्न श्रेणियों से इतने उम्मीदवार हुए चयनित

चयनित 958 उम्मीदवारों में अलग-अलग आरक्षण श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें 317 उम्मीदवार सामान्य वर्ग (General Category) से हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस (EWS) से 104 उम्मीदवार चुने गए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से 306, अनुसूचित जाति (SC) से 158 और अनुसूचित जनजाति (ST) से 73 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

इसके अलावा सूची में बेंचमार्क दिव्यांगता श्रेणी यानी पर्सन्स विद बेंचमार्क डिसएबिलिटी (Persons with Benchmark Disabilities - PwBD) के उम्मीदवार भी शामिल हैं। इनमें PwBD-1 श्रेणी के 10, PwBD-2 के 14, PwBD-3 के 9 और PwBD-5 श्रेणी के 9 उम्मीदवार शामिल हैं।

Advertisment

आरक्षण से जुड़े दावों की होगी अलग से जांच

यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों द्वारा ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों में किए गए दावों की पुष्टि संबंधित प्राधिकरणों द्वारा की जाएगी। यानी आरक्षण से जुड़ी जानकारी का सत्यापन (Verification) होने के बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

सेवाओं में कुल 1087 पदों पर होनी है भर्ती

सरकार की ओर से इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1087 पदों को भरने की जानकारी दी गई थी। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 55 पद और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 150 पद शामिल हैं।

इसके अलावा सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप ‘A’ में 507 पद और ग्रुप ‘B’ सेवाओं में 195 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों में 446 पद सामान्य वर्ग के लिए, 104 ईडब्ल्यूएस के लिए, 306 ओबीसी के लिए, 158 एससी और 73 एसटी वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। कुल पदों में 42 सीटें पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

Advertisment

सेवाओं में नियुक्ति vacancy और नियमों के अनुसार

यूपीएससी के अनुसार चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति सेवाओं में उपलब्ध रिक्तियों और सिविल सेवा परीक्षा नियम 2025 (Civil Services Examination Rules 2025) के प्रावधानों के आधार पर की जाएगी। अंतिम नियुक्ति संबंधित विभागों और सरकार की प्रक्रिया के तहत पूरी की जाएगी।

258 उम्मीदवारों की reserve list भी तैयार

सिविल सेवा परीक्षा नियम 2025 के नियम 20(4) और 20(5) के अनुसार आयोग ने 258 उम्मीदवारों की एक समेकित रिजर्व सूची (Consolidated Reserve List) भी तैयार की है। इस सूची में सामान्य वर्ग के 129 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के 26, ओबीसी के 86, एससी के 8 और एसटी के 6 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के तीन उम्मीदवार भी इस रिजर्व सूची में रखे गए हैं।

इसके साथ ही आयोग ने नियमों के अनुसार एक एक्सटेंडेड लिस्ट (Extended List) भी तैयार की है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर उपयोग में लाया जा सकता है।

कई उम्मीदवारों का चयन फिलहाल provisional

यूपीएससी ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों में से 348 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल प्रोविजनल (Provisional) रखी गई है। इन उम्मीदवारों के दस्तावेजों और अन्य औपचारिकताओं की जांच पूरी होने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा दो उम्मीदवारों के परिणाम फिलहाल रोक कर रखे गए हैं।

उम्मीदवार facilitation counter से ले सकते हैं जानकारी

आयोग ने यह भी बताया कि परीक्षा या भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी के फैसिलिटेशन काउंटर (Facilitation Counter) से संपर्क कर सकते हैं। यह काउंटर कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर अंतिम परिणाम उपलब्ध है। यूपीएससी ने कहा है कि उम्मीदवारों के प्राप्तांक यानी मार्क्स (Marks) परिणाम जारी होने के 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। हिंदी भाषा में परिणाम की आधिकारिक अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी।

Astha jain upsc 2025 rank 9 UPSC Result 2025
Advertisment
चैनल से जुड़ें