Advertisment

HDFC Bank Locker Charges: एचडीएफसी बैंक ने सेफ डिपॉजिट लॉकर के किराये में बड़ा बदलाव किया, 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी नई दरें

एचडीएफसी बैंक ने सेफ डिपॉजिट लॉकर किराये में 184% तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है। 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू होंगी। लॉकर का किराया साइज और ब्रांच लोकेशन पर निर्भर करेगा। ‘Metro Plus’ नई कैटेगरी जोड़ी गई है और 18% GST अलग से लगेगा।

author-image
Shaurya Verma
HDFC bank Locker Charges hike by 18

HDFC Bank Locker Charges: HDFC बैंक ने अपने सेफ डिपॉजिट लॉकर (Safe Deposit Locker) के किराये में बड़ा संशोधन करने का फैसला लिया है। बैंक ने नई रेंटल स्ट्रक्चर (Rental Structure) की घोषणा करते हुए बताया कि 1 अप्रैल 2026 से लॉकर किराये में 184 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी लागू किया जाएगा। 

Advertisment

लॉकर किराये में 184 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

जानकारी के अनुसार HDFC बैंक ने लॉकर किराये को साइज और ब्रांच लोकेशन के आधार पर तय करने का निर्णय लिया है। किराये में 1,950 रुपए से लेकर 8,100 रुपए तक क बढ़ोतरी की गई है। बैंक का कहना है कि ये बदलाव लॉकर सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नए नियम लागू होने के बाद खासकर मेट्रो शहरों के ग्राहकों के पहले की तुलना में ज्यादा शुल्क देना पड़ सकता है।   HDFC bank Locker Charges hike

ये भी पढ़ें - UP Holi Electricity: होली पर 24 घंटे होगी बिजली सप्लाई, नहीं होगी कटौती, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

‘मेट्रो प्लस’ नई कैटेगरी की एंट्री

बैंक ने लॉकर किराये की नई व्यवस्था में "मेट्रो प्लस" नाम से एक नई लोकेशन कैटेगरी जोड़ी है। अब लॉकर की श्रेणियां मेट्रो प्लस, अर्बन, सेमी-अर्बन और रूरल होंगी। एक ही शहर में अलग-अलग शाखाओं में किराया अलग हो सकता है। बैंक ने ये भी स्पष्ट किया हैकि लॉकर किराया हर साल एडवांस में लिया जाएगा और इस पर 18 प्रतिशत GST अतिरिक्त जोड़ा जाएगा।   

Advertisment

ये भी पढ़ें - यूपी में होली को लेकर हाई अलर्ट: अस्पतालों में 190 बेड रिजर्व, ओपीडी पर असर; बिजली-पानी और मेट्रो के विशेष इंतजाम

HDFC bank Locker Ch

ये भी पढ़ें - Breaking News Live Update 3 March: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, डबल डेकर बस ने इको वैन को मारी टक्कर, 6 की मौत

HDFC bank Locker C

ये भी पढ़ें -  America-Israel vs Iran War: अमेरिका ने B-1 बॉम्बर से ईरान के अंदर एयर स्ट्राइक की

Advertisment
HDFC Bank Locker Charges HDFC bank Locker Charges hike
Advertisment
चैनल से जुड़ें