/bansal-news/media/media_files/2026/02/05/sad-2026-02-05-17-16-17.jpg)
UGC NET 2025 Results: National Testing Agency (NTA) ने UGC NET दिसंबर सत्र 2025 का परिणाम 4 फरवरी 2026 को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है।
इससे पहले एजेंसी ने फाइनल आंसर की भी जारी की थी, जिसके आधार पर यह रिजल्ट तैयार किया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना परिणाम और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।
31 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच हुई थी परीक्षा
UGC NET दिसंबर 2025 की परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता तय करने का प्रमुख माध्यम है।
JRF, Assistant Professor और PhD के लिए अलग-अलग कट-ऑफ
NTA की ओर से बताया गया है कि UGC NET में JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और केवल पीएचडी के लिए अलग-अलग कट-ऑफ जारी की जाती है। जो कैंडिडेट्स न्यूनतम निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें योग्य घोषित किया जाएगा। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि परिणाम जारी होने के बाद किसी भी तरह की पुनर्मूल्यांकन या री-चेकिंग की अनुमति नहीं होगी।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “UGC NET Result December 2025” ugcnet.nta.nic.in लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज कर स्कोरकार्ड स्क्रीन पर देखा जा सकता है। कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में प्रवेश या नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान इसका उपयोग किया जा सके।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us