Advertisment

भिलाई में मंदिर मस्जिद को लेकर विवाद: निगम परशा पर आरोप बजरंग दल और स्थानीय लोगों की नारेबाजी, दोनों पक्ष आमने सामने

Bhilai Mandir Masjid Controversy: भिलाई के संतोषी पारा वार्ड 33 में मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर तनाव है। सामुदायिक भवन निर्माण, अतिक्रमण के आरोप और निगम पार्षद पर पक्षपात के दावों के बीच नारेबाजी हुई, पुलिस तैनात है।

author-image
Shantanu Singh
dsaad

Bhilai Mandir Masjid : छत्तीसगढ़ के भिलाई में छावनी थाना क्षेत्र से  मंदिर और मस्जिद से जुड़े विवाद को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बानी हुई है।   सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब धार्मिक रंग लेता नजर आ रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

Advertisment

हिंदू पक्ष का दावा है कि जिस स्थल को लेकर विवाद हो रहा है, वहां स्थित मंदिर करीब 50 साल पुराना है और लंबे समय से नियमित पूजा-अर्चना होती रही है। हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंदिर से लगे हिस्से में मस्जिद कमेटी द्वारा अतिक्रमण किया गया है, जिससे विवाद की स्थिति पैदा हुई।

सामुदायिक है विवाद का कारण 

जानकारी के मुताबिक़, वार्ड में सामुदायिक भवन के निर्माण को लेकर नगर निगम स्तर पर प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसको लेकर  दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष का कहना है कि निर्माण से धार्मिक स्थल की जमीन प्रभावित हो रही है, जबकि दूसरे पक्ष ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

यह भी पढ़ें: UPSC New Rule: सिविल सेवाओं में पहले से कार्यरत अफसरों के लिए कड़े नियम, आवेदन प्रक्रिया में 14 बड़े बदलाव, IAS–IPS को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन

Advertisment

निगम और पार्षद पर आरोप

विवाद के बीच नगर निगम और स्थानीय पार्षद पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम की भूमिका निष्पक्ष नहीं है और एक विशेष पक्ष को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसी आरोप को लेकर इलाके में नाराजगी और बढ़ गई।

बजरंग दल की नारेबाजी

तनाव की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच और कथित अतिक्रमण हटाने की मांग की। कुछ देर के लिए स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई, हालांकि किसी बड़े टकराव की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें: Bhilai Medical Negligence: भिलाई में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, मृत व्यक्ति का मेडिकल सर्टिफिकेट जारी, अस्पताल प्रभारी पर उठे सवाल

Advertisment

पुलिस ने स्थिति को संभाला

मामला सामने आते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

प्रशासन ने दिया जांच का भरोसा

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि विवादित स्थल से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी तरह के अवैध निर्माण या अतिक्रमण को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को मिलेगा स्टार्टअप हब का दर्जा: नई स्टार्टअप नीति से बदलेगा छत्तीसगढ़ का कारोबारी नक्शा, 100 करोड़ का कैपिटल फंड बनेगा

Advertisment

इलाके में सतर्कता, शांति की अपील

पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: खैरागढ़ में कुलसचिव सौमित्र तिवारी का तबादला; इंदिरा सिंह कला विश्वविद्यालय से अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर भेजे गए

Mandir Masjid
Advertisment
चैनल से जुड़ें