Advertisment

Defence Budget 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए विमान पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी से राहत

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रक्षा क्षेत्र की इकाइयों द्वारा इस्तेमाल होने वाले विमान के पुर्जों के निर्माण के लिए आयात किए जाने वाले कच्चे माल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी माफ करने का प्रस्ताव है।

author-image
Shaurya Verma
778b3ee2-a1f8-4352-81f1-5fc9996dd39b

Defence Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रक्षा क्षेत्र की इकाइयों द्वारा इस्तेमाल होने वाले विमान के पुर्जों के निर्माण के लिए आयात किए जाने वाले कच्चे माल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी माफ करने का प्रस्ताव है। इससे विमानों के रखरखाव, मरम्मत और अन्य जरूरतों में मदद मिलेगी।  

Advertisment

सिविल और रक्षा विमानन को बढ़ावा, विमान पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी में राहत

केंद्र सरकार ने सिविल और रक्षा विमानन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाने का प्रस्ताव किया है। बजट में वित्त मंत्री ने घोषणा की कि सिविल, प्रशिक्षण और अन्य विमानों के निर्माण में उपयोग होने वाले आवश्यक घटकों और पुर्जों पर मूल सीमा शुल्क में छूट दी जाएगी। इसके साथ ही रक्षा क्षेत्र की इकाइयों द्वारा विमानों के अनुरक्षण, मरम्मत और ओवरहॉल जरूरतों के लिए इस्तेमाल होने वाले पुर्जों के निर्माण में लगने वाले आयातित कच्चे माल पर भी बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का प्रस्ताव रखा गया है। सरकार का मानना है कि इन फैसलों से घरेलू विमानन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मदद मिलेगी।

Defence Budget 2026 Union Budget 2026 News Union Budget 2026 Budget 2026 LIVE
Advertisment
चैनल से जुड़ें