Advertisment

Agriculture Budget 2026: एग्रीकल्चर रिसर्च के लिए ₹969.50 करोड़ का बजट, 160 फसलों की नई वैराइटी बाजार में उतारेंगे

खाद्य और पोषण सुरक्षा में आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने अपने एग्रीकल्चर रिसर्च में बजट का बड़ा दांव लगाया है। जिसमें नवाचार और डिजिटल कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए तकनीक और डेटा पर विशेष फोकस किया है।

author-image
sanjay warude
Agriculture Budget 2026

Budget Latest Highlights From the Union Budget 2026 for the Agricultural Sector: खाद्य और पोषण सुरक्षा (Food & Nutrition Security) में आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने अपने एग्रीकल्चर रिसर्च में बजट का बड़ा दांव लगाया है। जिसमें नवाचार और डिजिटल कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए तकनीक और डेटा पर विशेष फोकस किया है।

Advertisment

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत एग्रीकल्चर रिसर्च कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग एजुकेशन डिपार्टमेंट के लिए ₹969.50 करोड़ का वित्तीय बजट निर्धारित किया गया हैं। जिसमें नवाचार और डिजिटल कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए तकनीक और डेटा पर विशेष फोकस किया है।

Agriculture Budget 2026

फसलों की नई वैराइटी करेंगे लॉन्च

नई किस्म: उन्नत बीज और फसल तकनीक का मुख्य उद्देश्य खेती में आने वाली बाधाओं को दूर करना है। इसके लिए वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय समिति द्वारा कुल 160 नई फसल किस्मों को जारी करने का लक्ष्य है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:Agriculture Budget 2026: किसानों के लिए 20 हजार तक का तत्काल लोन, एग्रिकल्चर रिसर्च का ₹969.50Cr, बायोफॉर्मिंग का 10 हजार करोड़ का बजट

ब्रीडर बीज सीरीज में 150 किस्में

ब्रीडर बीज: में गुणवत्ता वाली किस्मों को शामिल करने का फैसला लिया है, जिसमें लगभग 150 किस्मों को ब्रीडर बीज सीरीज में शामिल किया जाएगा, जिससे किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज मिल सकें।

Advertisment

फसल उत्पादन 0.65% बढ़ाने का लक्ष्य

उत्पादन में वृद्धि: सरकार ने प्रमुख फसलों के उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। प्रमुख फसलों की उत्पादकता में पिछले 5 सालों के औसत के मुकाबले 0.65% बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

Agriculture Budget 2026

ये भी पढ़ें:PM Kisan Samman Nidhi Budget 2026: पीएम किसान सम्मान निधि के लिए ₹63,500 करोड़ का बजट, 9.5 करोड़ किसानों तक पहुंचेगी मदद

जानें बजट में और क्या हैं शामिल ?

बीमारी नियंत्रण: कीटों और बीमारियों की पहचान के लिए 10 नई डिजिटल पूर्व वॉर्निंग सिस्टम और निदान उपकरण विकसित किए जाएंगे।

Advertisment

विशेष जर्मप्लाज्म: भविष्य की खेती के लिए 75 विशेषता-विशिष्ट जर्मप्लाज्म को पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रयोगशाला से खेत तक: एग्रीकल्चर रिसर्ज का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने के लिए व्यावसायिक गाइडलाइन में बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

GAP का विकास: खेती के आधुनिक तौर-तरीकों के लिए 110 नई 'अच्छी कृषि पद्धतियां' (GAPs) डॉक्युमेंटेड की जाएंगी।

Advertisment

तकनीक हस्तांतरण: किसानों और सहकारी समितियों को 30 नई प्रौद्योगिकियों और उपकरणों के लाइसेंस या व्यावसायिक हस्तांतरण का लक्ष्य है।

ये भी पढ़ें: Budget 2026 for Women: महिलाओं को बड़ा तोहफा, बजट में वित्त मंत्री ने किया शी-मार्ट योजना का ऐलान, अब हर जिले में खुलेंगे गर्ल्स हॉस्टल

PM Modi Nirmala Sitharaman narendra modi Shivraj Singh Chouhan Finance Minister Nirmala Sitharaman Agriculture Budget Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan Agriculture budget 2026 Kisano Ko Budget Me Kya Mila Farmers Ko Budget Se Kya Mila Farmers Sector Agriculture Sector Agricultural Research Sector
Advertisment
चैनल से जुड़ें