Advertisment

PM Kisan Samman Nidhi Budget 2026: पीएम किसान सम्मान निधि के लिए ₹63,500 करोड़ का बजट, 9.5 करोड़ किसानों तक पहुंचेगी मदद

केंद्र सरकार ने चालू वर्ष में लगभग 9.5 करोड़ पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा है।

author-image
sanjay warude
PM Kisan Samman Nidhi Budget 2026

Budget Latest Highlights From the Union Budget 2026 for the PM Kisan Samman Nidhi Sector: कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 2026-27 के लिए अपनी प्राथमिकताओं और लक्ष्यों का खाका पेश कर दिया है। 

Advertisment

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के लिए 63,500 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित किया है। सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में योजना की पहुंच और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस वित्तीय सहायता का उद्देश्य केवल आय बढ़ाना नहीं, बल्कि खेती की लागत में मदद करना भी है। सरकार का लक्ष्य है कि 100% किसान इस राशि का उपयोग अपनी घरेलू और कृषि संबंधी जरूरतों के प्रबंधन के लिए करें।

Agriculture Budget 2026

9.5 करोड़ किसानों को डीबीटी से सीधा लाभ

केंद्र सरकार ने चालू वर्ष में लगभग 9.5 करोड़ पात्र किसानों को योजना के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है। पूरी आवंटित राशि यानी 63,500 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें: Budget 2026 for Women: महिलाओं को बड़ा तोहफा, बजट में वित्त मंत्री ने किया सी-मार्ट योजना का ऐलान, अब हर जिले में खुलेंगे गर्ल्स हॉस्टल

शिकायतों के 95% समाधान का लक्ष्य तय किया

सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) के माध्यम से प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा, जिसमें प्राप्त शिकायतों के 95% निवारण का लक्ष्य तय किया गया है।

75% किसान बीज, खाद और उपकरण खरीदेंगे

केंद्र सरकार का अनुमान है कि लगभग 75% किसान इस राशि का सीधा निवेश जैसे, बीज, खाद और उपकरण खरीदने के लिए करेंगे।

Advertisment

ये भी पढ़ें: Agriculture Budget 2026: डिजिटल कृषि से किसानों की आय-रोजगार को बढ़ावा, बायोफॉर्मिंग के लिए 10 हजार करोड़, 500 सरोवरों का कायाकल्प, मछली की ढुलाई सस्ती

Pm kisan samman nidhi PM Kisan Samman Nidhi Budget 2026 Agriculture budget 2026 Agriculture Budget Kisano Ko Budget Me Kya Mila Nirmala Sitharaman Financial Minsiter Nirmala Sitharaman Shivraj Singh Chouhan Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan PM Modi narendra modi
Advertisment
चैनल से जुड़ें