Advertisment

Bhopal Ijtima 2023: तब्लीगी इज्तिमा का आज तीसरा दिन, मौलाना इलियास ने कहा- खिदमत ही असल इस्लाम है

राजधानी भोपाल में शुक्रवार से शुरू हुए 74वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आज तीसरा दिन है।11 दिसंबर तक चलने वाले इस इज्तिमा में देशभर की जमातें है

author-image
Bansal news
Bhopal Ijtima 2023: तब्लीगी इज्तिमा का आज तीसरा दिन, मौलाना इलियास ने कहा- खिदमत ही असल इस्लाम है

Bhopal Ijtima 2023: राजधानी भोपाल में शुक्रवार से शुरू हुए 74वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आज तीसरा दिन है।

Advertisment

11 दिसंबर तक चलने वाले इस इज्तिमा में देशभर की जमातें शामिल हुई हैं। बता दें आलमी तब्लीगी इज्तिमा में में देश-विदेश से जमातें आती हैं।

भोपाल में आलमी तब्लीगी इज्तिमे के तीसरे दिन रविवार को मौलाना इलियास ने कहा- खिदमत ही असल इस्लाम है।

विदेशी मेहमानों की संख्या में इजाफा

इसी के साथ विदेशी मेहमानों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। यह संख्या अब 300 से अधिक पहुंच गई है। इसमें किर्गिस्तान, मलेशिया, बांग्लादेश, इथोपिया, बर्मा (म्यांमार), श्रीलंका, सउदी अरब, कंबोडिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, सीर्रा लोन, फ्रांस, जॉर्जिया, तुर्की, आयरलैंड, जॉर्डन, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, ट्यूनिशिया, इजिप्ट आदि देशों के लोग शामिल हैं।

Advertisment

इज्तिमा दुआ से पहले कुछ और विदेशी जमातों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। इज्तिमा प्रबंधन ने विदेशी मेहमानों के ठहरने के इंतजाम अलग से किए हैं। इन खेमों में ट्रांसलेटर भी मौजूद हैं, जो उलेमाओं के बयान को इन अलग-अलग देशों के लोगों को उनकी भाषा में अनुवाद करके बताते हैं।

20 हजार वॉलंटियर्स मौजूद

समागम में 20 हजार से अधिक वॉलंटियर्स शामिल हैं। यह वॉलंटियर्स पंडाल में जमातियों की खिदमत के अलावा, खाना-पान, साफ-सफाई, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाएं संभाले हुए हैं।

बता दें, इस इज्तिमा में लाखों लोग शामिल होंगे। 65 पार्किंग बनाई गई हैं। हर पार्किंग में 2 से 5 हजार वाहनों की क्षमता है।

Advertisment

5 बड़े इस्लामिक आयोजनों में से एक है इज्तिमा

दुनिया के पांच बड़े इस्लामिक आयोजनों में से एक भोपाल का आलमी तब्लीगी इज्तिमा है। दुनियाभर से इसमें शामिल होने वालों की संख्या लाखों में है, जबकि आखिरी दिन बड़ी संख्या में लोग दुआ में शामिल होते हैं।

दुनिया में केवल 3 देशों भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में इज्तिमा होता है। इसमें शिरकत करने के लिए देश-दुनिया भर से जमाते भोपाल आई  हैं।

ये भी पढ़ें 

WPL 2024: WPL का दूसरा एडिशन फरवरी में, केवल एक शहर में ही खेला जायेगा टूर्नामेंट

Advertisment

Dhar News: कांग्रेस विधायक समेत 6 लोगों पर हुई FIR, महिला ने लगाए जान से मारने के आरोप

CG कौन बनेगा CM, विधायक दल की बैठक 12 बजे,‌ ओम माथुर‌ बोले- मुख्यमंत्री का नाम चौंकाने वाला होगा

MP News: SDM वीरेंद्र कटारे की पत्रकार के साथ दबंगई, विडिओ सोशल मीडिया पर हुआ वाइरल

Advertisment

Top News Today: BJP के ऑब्जर्वर पहुंचे रायपुर, करेंगे CG के नए सीएम के नाम की घोषणा, सबलगढ़ SDM की दबंगई, गुमटी संचालक को मारा थप्पड़

Volunteers Tabligi Ijtima Maulana Iliyas madhya pradesh news Islamic Festival Bhopal Ijtima 2023 74th Tabligi Ijtima
Advertisment
चैनल से जुड़ें