Advertisment

MP News: बुंदेलखंड में टाइगर रिजर्व बनने के बाद आई पहली बड़ी खुशखबरी, बाघिन ने 4 शावकों को दिया जन्म

भारत के सबसे बड़े रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में टाइगरों की संख्या बढ़ गई है। यहां बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है।

author-image
Bansal news
MP News: बुंदेलखंड में टाइगर रिजर्व बनने के बाद आई पहली बड़ी खुशखबरी, बाघिन ने 4 शावकों को दिया जन्म

MP News: भारत के सबसे बड़े रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व(Rani Durgavati Tiger Reserve) में टाइगरों की संख्या बढ़ गई है। यहां बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। यहां टाइगरों की संख्या 16 थी, नये शावकों के आने के बाद के बाद यह संख्या 20 हो गयी।

Advertisment

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डीएफओ एए अंसारी ने बताया कि बाघिन एन-112 ने चार शावकों(cubs) को जन्म दिया है। सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। हाल ही में दमोह का एक बड़ा भाग टाइगर रिजर्व में सम्मिलित किया गया है।

पूर्व में इसका नाम नौरादेही अभ्यारण्य था, अब इसका नाम रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व (Rani Durgavati Tiger Reserve)कर दिया गया है। दमोह, नरसिंहपुर एवं सागर जिले का क्षेत्र इसमें सम्मिलित है।

अधिकारी नहीं बरतते है सावधानी

दरअसल रिजर्व का दर्जा मिलने के बाद भी नौरादेही वन मंडल के अधिकारी खुद को इस दिशा में तैयार नहीं कर पाए हैं। बाघों की संख्या बढ़ रही है।  टेरिटरी को लेकर संघर्ष में बाघ किशन की मौत हो चुकी है।

Advertisment

अधिकारियों का ध्यान बाघों की सुरक्षा से ज्यादा रेस्ट हाउस के मेंटेनेंस और अन्य तरह के निर्माण पर है।

नौरादेही डीएफओ ए ए अंसारी का कहना है कि एक बाघिन है। मैं पहचान नहीं बता सकता।  लगभग 1 महीने पहले बाघिन ने शावकों को जन्म दिया है।  अभी मैं इन शावकों के फोटो नहीं दे सकता।  नया टाइगर रिजर्व (Rani Durgavati Tiger Reserve)बना है इसलिए हम लोग सतर्कता बरत रहे हैं।

नए टाइगर रिजर्व से बुंदेलखंड के विकास के द्वार खुलेंगे

प्रदेश के तीन जिले सागर दमोह नरसिंहपुर की सीमाओं में फैले नौरादेही अभ्यारण में साल 2018 में बाघ पुनर्स्थापना प्रोजेक्ट के तहत बाघिन और बाघ लाए थे अब यहां का कुनबा दो से बढ़कर 19 पहुंच गया है।

Advertisment

वहीं दो महीने पहले नए टाइगर रिजर्व(Rani Durgavati Tiger Reserve) में नौरादेही अभ्यारण की 6 और वीरांगना दुर्गावती अभ्यारण की तीन रेंज मिलकर यह 9 रेंज वाला संरक्षित इलाका एक हो गया है।  यह बुंदेलखंड का दूसरा टाइगर रिजर्व है यहां पन्ना टाइगर रिजर्व भी पहले से है।

ये भी पढ़ें 

WPL 2024: WPL का दूसरा एडिशन फरवरी में, केवल एक शहर में ही खेला जायेगा टूर्नामेंट

Dhar News: कांग्रेस विधायक समेत 6 लोगों पर हुई FIR, महिला ने लगाए जान से मारने के आरोप

Advertisment

CG कौन बनेगा CM, विधायक दल की बैठक 12 बजे,‌ ओम माथुर‌ बोले- मुख्यमंत्री का नाम चौंकाने वाला होगा

MP News: SDM वीरेंद्र कटारे की पत्रकार के साथ दबंगई, विडिओ सोशल मीडिया पर हुआ वाइरल

Top News Today: BJP के ऑब्जर्वर पहुंचे रायपुर, करेंगे CG के नए सीएम के नाम की घोषणा, सबलगढ़ SDM की दबंगई, गुमटी संचालक को मारा थप्पड़

Advertisment
Virangana Durgavati tigress Rani Durgavati Tiger Reserve Panna Tiger Reserve Nauradehi Sanctuary mp news in hindi MP news hindi news DFO A.A. Ansari Bundelkhand News Bansal News 4 cubs
Advertisment
चैनल से जुड़ें