/bansal-news/media/media_files/2025/12/21/new-year-2026-rashifal-singh-kanya-tula-vrashchik-jpg-2025-12-21-16-10-56.jpg)
New Year Rashifal Horoscope Singh Kanya Tula Vrashchik 2026: 1 जनवरी बुधवार से नया साल (New Year) शुरू हो रहा है। हर किसी की जानने की इच्छा होती है कि आने वाला भविष्य उनके लिए क्या लेकर आएगा। तो ऐसे में च​लिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि नया साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Varshchik Rashifal) आपके लिए क्या खास लेकर आएगा। ज्योतिषीय (Jyotish) गणना के अनुसार राशिफल 2026 (Horoscope 2026) में कन्या-वृश्चिक को प्रमोशन मिल सकता है. पढ़ें सिंह(Singh) , कन्या (Kanya) , तुला (Tula) , वृश्चिक (Vrashchik) का वार्षिक राशिफल 2026।
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2026 (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों को नए साल (Singh New Year Rashifal 2026 ) में शनि की अढैया एवं केतु के प्रभाव से व्यापार के साथ अन्य क्षेत्रों में परेशानी की स्थितियाँ निर्मित होंगी। आपकी मानसिक अस्थिरता एवं जल्दबाजी के चलते आपको परेशानियाँ झेलनी पड़ सकती हैं। हालांकि औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में कारोबार वृद्धि का अवसर आपको प्राप्त होगा। पार्टनरशिप में आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।
फरवरी-मार्च में मांगलिक कार्यों में सफलता मिलेगी, हो सकता है दूर देश की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि नौकरी पेशा हैं तो आपको सर्विस में अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। राजनैतिक क्षेत्र में मन माफिक सफलता के पूरे योग हैं। मई-जून के महीने में रुकावटों के बाद भी सफलता मिलेगी। परेशानियों का निवारण हो सकता है। व्यय बढ़ेगा लेकिन व्यापारिक लाभ के अच्छे मौके भी आएंगे।
यदि गृह निर्माण का काम करा रहे है। तो इसमें बाधा आ सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ के आसार हैं। अप्रैल से जून के बीच परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
संतान पक्ष की ओर से प्रसंग रहेंगे। अगस्त से अक्टूबर के बीच पारिवारिक दायित्व बढ़ेगा। नवंबर-दिसंबर माह में कोई मांगलिक कार्यों हो सकता है। प्रतिष्ठित व्यक्ति के सहयोग से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे एवं पारिवारिक समस्याओं का समाधान भी मिलेगा।
घर के पास कहीं ट्रांसफर हो सकता है। जिससे मन खुश रहेगा। हो सकता है उत्तर दिशा में कहीं धार्मिक यात्रा भी जाना पड़ जाए। कृषि कार्य से जुड़े हैं तो आपको मजदूरों से संबंधित किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
पढ़ाई के लिए हेतु दूर प्रवास पर जाना पड़ सकता है। घुटने की समस्या से परेशान हो सकते हैं। ज्योतिषीय उपाय में आपको विष्णु लक्ष्मी उपासना, वृक्षारोपण, माणिक या नीलम रत्न धारण करने की सलाह दी जा रही है।
कन्या राशि वार्षिक राशिफल (टो, पा, पी, पू, पे, पो, ष, ण, ठ)
कन्या वालों के लिए नया साल 2026 ( Kanya New Year Rashifal 2026 ) द्वादश केतु के प्रभाव से तात्कालिक निर्णय नहीं लेने के कारण व्यापार में वृद्धि कराएगा। उन्नति बाधक रहेगी। फरवरी-मार्च माह में नौकरीपेशा प्राप्त लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे एवं उच्च अधिकारियों एगा। का समर्थन भी मिलेगा। किसान एवं व्यापारियों के लिए का भी यह समय अनुकूलता से युक्त है जिससे आय के साधन बढ़ेंगे।
मांगलिक कार्यों में व्यय अधिक होगा। अप्रैल से जून के मध्य जीवन में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। उद्योग एवं कृषि कार्यों में बाधाएं दूर होंगी। मांगलिक कार्यों में सफलता मिलने का बर हर्ष रहेगा। पदोन्नति में आ रही बाधाएं इस वर्ष समाप्त होंगी। पारिवारिक और व्यवसायिक जीवन में तनाव झेलना पड़ सकता है। साझेदारी व्यापार में आपको लाभ होगा। सावधानियां बरतने पर ही आपको सफलता मिलेगी।
यदि घर बनवा रहे हैं तो आप पर कर्ज बढ़ सकता है।अगस्त से नवंबर तक व्यापारिक क्षेत्र में आपको थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। राजनैतिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। चल-अचल संपत्ति में आपकी वृद्धि के संकेत हैं। संतान प्राप्ति के भी प्रबल योग बनते दिख रहे हैं। घर परिवार में लंबे समय से दूर गए सदस्य की वापसी के भी योग है।
शेयर मार्केट में आपको लाभ हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। अस्थि, मधुमेह रोग होने के संकेत हैं। प्रतियोगी परीक्षा में ग्रहगत प्रभावों से अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। श्री यंत्र का पूजन, गुरु मंत्र का जप, नीम या आंवला का वृक्षारोपण करना लाभदायक रहेगा।
तुला राशि वार्षिक राशिफल (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए नया साल वर्ष (Tula New Year Rashifal 2026) तुला राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। आप किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभा पाएंगे।उद्योग, व्यापार, कृषि कार्यों में आपको मशीनरी एवं श्रम सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपसी सूझ-बूझ से समस्याओं का समाधान कर पाएंगे। पारिवारिक विवादों को दूर करने में सफलताओं के साथ-साथ मांगलिक कार्य में शामिल होने के सा​थ साथ आपके जीवन में पदोन्नति के योग बनाएगा।
नए साल मेंं आपको नए घर और नए वाहन का सुख मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको सफलता मिलेगी। जनवरी-फरवरी महीने के बीच आप प्रवास योग या व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। अधिक होने की संभावना है। संतान पक्ष की चिंता दूर देश के कारण अनायास बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के कारण कष्ट हो सकता है।
उच्च अधिकारी का सहयोग, पदोन्नति (Promotion) के साथ मनचाही जगह स्थानांतरण (Transfer) की संभावना भी बनाता है। आपका कारोबार नई कार्यप्रणाली एवं आधुनिक तकनीक से युक्त होगा। विभागीय परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं। अगस्त-सितंबर माह में नए सुख संसाधन भी जुड़ेंगे। तीर्थ यात्रा के भी संकेत मिल रहे हैं। नवंबर-दिसंबर के महीने में आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो नया साल आपको पूर्ण क्षमता से सक्रियता दिखाकर नये पद की प्राप्ति करा सकता है। ज्योतिषीय उपाय में आपको प्रतिदिन महालक्ष्मी का पूजन करने की सलाह दी जा रही है।
वृश्चिक राशि वार्षिक राशिफल (नानी नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों को (vrashchik New Year Rashifal 2026 ) शनि मीन राशि के पंचम भाव में रहेंगे। राहु चतुर्थ भाव में, बृहस्पति अष्टम भाव में रहेगा जो उद्योग, कृषि और व्यवसाय के दृष्टिकोण से औसत परिणाम देखने को मिलेंगे। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको उतार चढ़ाव अपने व्यवसाय में देखने को मिल सकता है। कुछ अदृश्य शत्रु और विरोधी आपके व्यवसाय के बाधा डालने की कोशिश करेंगे। फरवरी-मार्च के महीने में मांगलिक कार्यो में पैसा खर्च हो सकता है। हो सकता है नए साल में आपको प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी मिले।
यदि आप 2 जून के बाद कोई व्यापार शुरू करेंगे तो आपको भाग्य का साथ मिलेगा। उद्योग/व्यापार में आपको से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप नौकरी पेशा है। तो आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। अगस्त-सितंबर में आपको प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। इस वर्ष चल-अचल सम्पत्तियों से सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। लम्बे समय से लंबित कर्ज से मुक्ति मिलेगी। शुभ कार्यों या सामाजिक गतिविधियों पर धन खर्च हो सकता है। यदि आप राजनैतिक जिम्मेदारियाँ वहन कर रहे हैं तो यह वर्ष कठिनाई भर रहेगा।
पारिवारिक सदस्य के उपचार पर भी धन खर्च हे सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यह वर्ष मध्यम रूप से शुभ रहेगा। सफलता की ऊंचाइयों को छूने के लिए आपको अधिक मेहनत करना पड़ेगी। वृश्चिक राशि के जातकों को इस वर्ष मूंगा, गोमेद धारण करना, श्री हनुमंत आराधना के साथ सुंदरकांड, हनुमान चालीस का पाठ करना भी सफलता दिलाने में सहायक होगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें