/bansal-news/media/media_files/2025/12/15/new-year-2026-mulank-ank-jyotish-numerology-2025-12-15-16-21-57.jpg)
Ank Jyotish New Year Rashifal 2026 Nemerology Mulank 1-9: ज्योतिष में भविष्य का पता करने के कई तरीके होते हैं। यदि आपको अपनी राशि नहीं पता है तो ऐसे में आप अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार पर भविष्य का पता लगा सकते हैं। चलिए जानते हैं आखिर मूलांक 1 से 9 तक के अंक ज्योतिष में वार्षिक राशिफल ( Ank Jyotish 2026) आपके लिए क्या खास रहने वाला है।
मूलांक एक नए साल 2026 में क्यों है खास (New Year 2026 Numerology)
अंक ज्योतिष में आने वाला वर्ष यानी साल 2026 का जोड़ 1 बनता है। अंक ज्योतिष में 1 का संबंध सूर्य ग्रह से माना जाता है। सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व, सत्ता, सम्मान और नई शुरुआत का प्रतीक होता है। यही कारण है कि 2026 को बड़े फैसलों, नई शुरुआत और आगे बढ़ने का साल माना जा रहा है।
इस साल राजनीति, प्रशासन और कॉरपोरेट सेक्टर में बदलाव देखने को मिल सकता है। नए नियम बन सकते हैं और नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं। हर मूलांक के लोगों के जीवन में भी कुछ न कुछ बदलाव जरूर आएगा। आइए जानते हैं, 2026 आपके लिए कैसा रहेगा।
किसका होता है मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 11, 28)
मूलांक 1 वालों के लिए 2026 बहुत शानदार रहने वाला है। जो काम लंबे समय से अटके थे, वे इस साल पूरे होते नजर आएंगे। आप नई नौकरी जॉइन कर सकते हैं, नया बिजनेस शुरू हो सकता है या फिर घर खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।
कुल मिलाकर इस साल आपको लगेगा कि जिस काम में हाथ डाल रहे हैं, वही काम बनता जा रहा है। जनवरी का महीना खास तौर पर आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस साल आपको खुद आगे बढ़ने के साथ-साथ दूसरों की भी मदद करनी चाहिए।
मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20, 29)
मूलांक 2 वालों में इस साल क्रिएटिविटी बढ़ेगी। लेकिन ध्यान रखें, ज्यादा भावुक होने से काम बिगड़ सकता है। काम को समझदारी और प्रैक्टिकल तरीके से करना जरूरी होगा। मां की सेवा और सम्मान करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, इससे मन शांत रहेगा और नेगेटिव सोच दूर होगी।
मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21, 30)
2026 मूलांक 3 वालों के लिए अच्छा साल साबित हो सकता है। बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी और पैसे का फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। इस साल आत्मविश्वास बढ़ेगा और धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में भी मन लगेगा। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा।
मूलांक 4 (जन्म तारीख 4, 13, 22, 31)
मूलांक 4 वालों के लिए 2026 नई उम्मीदें लेकर आएगा। नौकरी और करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे। कुछ लोगों को काम के सिलसिले में बाहर या विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। पिछले साल जो काम अटक गए थे, वे इस साल पूरे हो सकते हैं। आमदनी के नए रास्ते भी खुल सकते हैं।
मूलांक 5 (जन्म तारीख 5, 14, 23)
मूलांक 5 वालों के लिए यह साल यात्राओं से भरा रहेगा। काम के लिए ट्रैवल करना पड़ सकता है और घूमने-फिरने के मौके भी मिलेंगे। विदेश से जुड़े कामों में फायदा होगा। नए लोगों से मुलाकात आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित होगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के संकेत हैं। इस साल पद और आमदनी दोनों बढ़ सकती हैं।
मूलांक 6 (जन्म तारीख 6, 15, 24)
मूलांक 6 वालों के लिए यह साल सपोर्टिव रहेगा, लेकिन आपको खुद भी एक्टिव रहना होगा। आलस से दूर रहें और अनुशासन अपनाएं। साफ-सुथरा रहना, अच्छे कपड़े पहनना और जिम्मेदारियों को निभाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जितना आप खुद को व्यवस्थित रखेंगे, उतनी ही लाइफ में पॉजिटिविटी आएगी।
मूलांक 7 (जन्म तारीख 7, 16, 25)
इस साल आपकी समझ और अंतर्ज्ञान काफी मजबूत रहेगा। आप चीजों को गहराई से समझ पाएंगे। मेडिटेशन और ध्यान करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। ध्यान रखें, लोगों से जरूरत से ज्यादा जुड़ाव आपको दुख दे सकता है। अगर आप सही दिशा में फोकस बनाए रखेंगे, तो यह साल आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है।
मूलांक 8 (जन्म तारीख 8, 17, 26)
मूलांक 8 वालों को 2026 में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, तभी सफलता मिलेगी। करियर से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें और अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। इस साल अनुशासन ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा।
मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18, 27)
मूलांक 9 वालों के लिए 2026 राहत लेकर आ सकता है। आपकी कई पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। सेहत बेहतर रहेगी और आप जीवन का आनंद ले पाएंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। घर बनाने का सपना साकार हो सकता है और कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है। हालांकि परिवार में गलतफहमियों से बचें, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें